एक्सप्लोरर

Gold Price: अमेरिका के ट्रेड वॉर ने महंगा कर दिया सोना, अब 10 ग्राम खरीदने के लिए चुकानी होगी मोटी कीमत

Gold Price Today: 25 फरवरी को घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 87,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 80,560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.

Gold Price: सोने के दाम बीते कुछ महीनों से लगातार बढ़ रहे हैं. जो सोना कुछ महीनों पहले 63 से 65 हजार रुपये में 10 ग्राम मिल जा रहा था, अब उसे खरीदने के लिए भारतीय खरीदारों को 87 हजार रुपये से ज्यादा की कीमत चुकानी पड़ रही है.

आज 10 ग्राम सोने की बात करें तो मंगलवार, 25 फरवरी 2025 को सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखी गई. इस तेजी के पीछे की वजह वैश्विक बाजारों में ट्रेड वॉर को लेकर बढ़ती चिंताओं और रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव को बताया गया है. इसके अलावा, घरेलू बाजार में ज्वैलर्स और रिटेलर्स की मांग ने भी सोने की कीमतों को सपोर्ट किया.

महंगा हो गया सोना

25 फरवरी को घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 87,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 80,560 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. पिछले दिन की तुलना में 24 कैरेट सोने में 100 रुपये और 22 कैरेट सोने में भी 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई. इसके अलावा, वैश्विक बाजार में भी सोने ने अपना जलवा दिखाया. स्पॉट गोल्ड की कीमत मंगलवार को एशियाई ट्रेड में 0.03 फीसदी गिरकर 2,953 डॉलर प्रति औंस हो गई. हालांकि सोमवार को यह 2,953 डॉलर प्रति औंस थी. जबकि, सोमवार रात को यह 2,956 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी.

आपके शहर में क्या हैं सोने के दाम

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 88,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80,700 रुपये में प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. मुंबई, चेन्नई, कोलकाता की बात करें तो यहां, 24 कैरेट सोना 87,880 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 80,560 रुपये प्रति 10 ग्राम में बिक रहा है.

चांदी की कीमतों में भी दिखी तेजी

सोने के अलावा चांदी भी महंगी हुई है. मंगलवार को चांदी की कीमत 100 रुपये बढ़कर 1,01,100 रुपये प्रति किलो हो गई. यह बढ़ोतरी औद्योगिक मांग और वैश्विक बाजार में मजबूती के कारण हुई. स्पॉट सिल्वर की कीमत 0.18 फीसदी बढ़कर 32.42 डॉलर प्रति औंस हो गई.

ये भी पढ़ें: Tata Capital के बोर्ड ने आईपीओ लाने को दी मंजूरी, Tata इंवेस्टमेंट के स्टॉक ने लगाई 10 फीसदी लंबी छलांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे पास इतने फिदायीन अगर बता दिया तो दुनिया में तहलका मच जाएगा', पाकिस्तान में बैठे आतंकी मसूद अजहर का ऑडियो वायरल
'हमारे पास इतने फिदायीन अगर बता दिया तो दुनिया में तहलका मच जाएगा', आतंकी मसूद अजहर का ऑडियो वायरल
मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते NSA अजीत डोभाल? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह
मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते NSA अजीत डोभाल? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह
बिहार: गले में मफलर, काला चश्मा, लालू यादव का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल
बिहार: गले में मफलर, काला चश्मा, लालू यादव का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल
लंदन में दौड़ते हुए ईरानी दूतावास की बालकनी पर चढ़ा युवक, मुस्लिम क्रांति से पहले का लगा दिया झंडा, देखें वीडियो
लंदन में दौड़ते हुए ईरानी दूतावास की बालकनी पर चढ़ा युवक, इस्लामिक क्रांति से पहले का लगा दिया झंडा, Video

वीडियोज

Janhit: Owaisi के मुस्लिम PM वाले बयान ने खड़ा कर दिया हंगामा! | Asaduddin Owaisi | Maharashtra News
UP Politics: 2027 का रण...मंदिर से बदलेगा समीकरण? | Kedareshwar Mandir | Akhilesh Yadav
Ankita Bhandari Murder Case: A voice for justice has been raised for the daughter of Uttarakhand. Uttarakhand News
Sandeep Chaudhary: मंदिर-मस्जिद छोड़ो तभी बनोगे विश्वगुरु? वरिष्ठ पत्रकार ने क्या बताया? Economy
Sandeep Chaudhary l: 'विश्वगुरु' बनेंगे..महंगाई, बेरोजगारी का भी कुछ करेंगे? | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे पास इतने फिदायीन अगर बता दिया तो दुनिया में तहलका मच जाएगा', पाकिस्तान में बैठे आतंकी मसूद अजहर का ऑडियो वायरल
'हमारे पास इतने फिदायीन अगर बता दिया तो दुनिया में तहलका मच जाएगा', आतंकी मसूद अजहर का ऑडियो वायरल
मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते NSA अजीत डोभाल? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह
मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल क्यों नहीं करते NSA अजीत डोभाल? खुद बताई हैरान कर देने वाली वजह
बिहार: गले में मफलर, काला चश्मा, लालू यादव का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल
बिहार: गले में मफलर, काला चश्मा, लालू यादव का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल
लंदन में दौड़ते हुए ईरानी दूतावास की बालकनी पर चढ़ा युवक, मुस्लिम क्रांति से पहले का लगा दिया झंडा, देखें वीडियो
लंदन में दौड़ते हुए ईरानी दूतावास की बालकनी पर चढ़ा युवक, इस्लामिक क्रांति से पहले का लगा दिया झंडा, Video
शतक से चूके विराट कोहली, लेकिन तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड; न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनाया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
शतक से चूके विराट कोहली, लेकिन तोड़ डाले 5 बड़े रिकॉर्ड; न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बनाया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
February 2026 Films: फरवरी में फुल रहेंगे थिएटर्स! 'ओ रोमियो', 'वध 2' समेत रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में
फरवरी में फुल रहेंगे थिएटर्स! 'ओ रोमियो', 'वध 2' समेत रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में
इस देश में जेलें खाली, कैदी नदारद; कर्मचारियों को बेरोजगार होने से बचाने की जुगत में सरकार
इस देश में जेलें खाली, कैदी नदारद; कर्मचारियों को बेरोजगार होने से बचाने की जुगत में सरकार
Winter Heart Attack: हार्ट अटैक से प्रशांत तमांग का निधन, जानें सर्दियों में क्यों ज्यादा पड़ता है दिल का दौरा और कैसे करें बचाव?
हार्ट अटैक से प्रशांत तमांग का निधन, जानें सर्दियों में क्यों ज्यादा पड़ता है दिल का दौरा और कैसे करें बचाव?
Embed widget