एक्सप्लोरर

अमेरिका, चीन सबको छोड़ दिया पीछे, इस राज्य की महिलाओं के पास है सोने का पहाड़

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय महिलाओं के पास लगभग 24 हजार टन (2.40 करोड़ किलो) सोना है. यह दुनिया के कुल सोने के भंडार का 11 फीसदी है.

भारत में सोने की अहमियत कितनी है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं यहां हर शुभ काम में इसका इस्तेमाल किया जाता है. शादी हो या बच्चे का जन्म हो, सोने का इस्तेमाल हर जगह होता है. खासतौर से महिलाओं में सोने की चाह कमाल की है. सोने की इसी चाह के चलते आज भारत की महिलाएं सोना रखने के मामले में दुनिया में सबसे आगे हैं.

क्या कहती है रिपोर्ट

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय महिलाओं के पास लगभग 24 हजार टन (2.40 करोड़ किलो) सोना है. यह दुनिया के कुल सोने के भंडार का 11 फीसदी है. आज भारतीय महिलाएं सोना रखने के मामले में पूरी दुनिया में सबसे आगे हैं. सोने के इस विशाल भंडार ने भारत को अमेरिका, चीन, जर्मनी और इटली जैसे कई बड़े देशों से आगे कर दिया है.

किसके पास कितना सोना

दुनिया में सोने का सबसे बड़ा भंडार अमेरिका के पास है, जिसके पास 8133 टन सोना है. इसके बाद जर्मनी के पास 3362 टन, इटली के पास 2451 टन, फ्रांस के पास 2436 टन, रूस के पास 2298 टन और चीन के पास 2264 टन सोना है. भारत के पास सरकारी भंडार में 850 टन से ज्यादा सोना है, लेकिन अगर भारतीय महिलाओं के पास मौजूद सोने को शामिल करें, तो यह आंकड़ा इन सभी देशों से कहीं अधिक हो जाता है.

किस राज्य की महिलाओं के पास सबसे ज्यादा सोना

WCG की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में महिलाओं के पास मौजूद सोने का 40 फीसदी हिस्सा दक्षिण भारत में है. इसमें सबसे ज्यादा सोना तमिलनाडु की महिलाओं के पास है. यहां की महिलाओं के पास देश का कुल 28 फीसदी सोना है. गहनों के रूप में रखा यह सोना परंपराओं और रीति-रिवाजों का हिस्सा है.

सोने की मौजूदा कीमत 

मौजूदा समय में भारत में सोने की कीमत 7888.3 रुपये प्रति 10 ग्राम है. दिवाली से पहले इसकी कीमत 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी. हालांकि, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के कारण कीमतों में गिरावट देखी गई. लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतों में फिर से तेजी आ सकती है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: Best Multibagger Stocks: प्रॉफिट के जादूगर हैं ये 5 मल्टीबैगर शेयर, एक साल में दिया 6 गुना रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?
Box Office Update: 'ओ रोमियो' कर रही है धमाकेदार कमाई, Border का कलेक्शन घटा, Shahid Kapoor की फिल्म से Sunny Deol का बड़ा नुकसान
'बॉर्डर 2' की कमाई लाखों में सिमटी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, रात 10 बजे तक का कलेक्शन जानें
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
क्या दुनिया के सारे देश एक होकर भी नहीं कर सकते अमेरिका का मुकाबला, कितना ताकतवर है US?
क्या दुनिया के सारे देश एक होकर भी नहीं कर सकते अमेरिका का मुकाबला, कितना ताकतवर है US?
Embed widget