नई दिल्ली: आभूषण निर्माताओं की नरम मांग की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 25 रुपये कमजोर होकर 34,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने बुधवार को इसकी जानकारी दी.
औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग उतरने से चांदी भी 320 रुपये लुढ़ककर 41,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. कारोबारियों ने कहा कि नरम वैश्विक संकेतों के बीच स्थानीय मांग कम रहने से सोना सस्ता हुआ है.
सोना हुआ 25 रुपये कमजोर वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना नरम होकर 1,313.58 डॉलर प्रति औंस पर रहा. स्थानीय बाजार में 99.9 फीसदी वाला सोना 25 रुपये गिरकर 34,450 रुपये और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी 25 रुपये गिरकर 34,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,100 रुपये पर टिकी रही.
चांदी की कीमत में भी आई गिरावट चांदी भी 15.75 डॉलर प्रति औंस पर आ गई. चांदी हाजिर 320 रुपये टूटकर 41,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 322 रुपये के नुकसान के साथ 40,323 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही. चांदी के सिक्के पुराने स्तर पर ही टिके रहे. सिक्का लिवाल 80 हजार रुपये और सिक्का बिकवाल 81 हजार रुपये प्रति सैकड़ा रहे.
ये भी देखें:
