सोने-चांदी के दाम में उछालः रूस के यूक्रेन पर सैन्य हमलों की खबर से सोना (Gold) और चांदी (Silver) के बाजार भी प्रभावित हो रहे हैं. सर्राफा बाजार (Bullion Market) में सोना और चांदी दोनों जबरदस्त उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. जानिए आज किन स्तरों पर मिल रहे हैं गोल्ड और सिल्वर (Gold Silver Rates).
सोना 1200 रुपये से ज्यादा उछला-चांदी 1500 रुपये महंगीसोना और चांदी आज बेतहाशा महंगे हो गए हैं और शुरुआती ट्रेड में ही सोना 1200 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है और चांदी की कीमत में भी 1500 रुपये से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है.
एमसीएक्स पर सोने के दामआज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने का अप्रैल वायदा 1261 रुपये या 2.50 फीसदी की तेजी के साथ 51,640 रुपये पर आ गया है. सोने के ये दाम अप्रैल वायदा के हैं और पीली धातु सोना आज अपनी चमक बढ़ा चुका है. सोना इस समय 51,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर दिखाई दे रहा है.
एमसीएक्स पर चांदी के दामएमसीएक्स पर चांदी का मार्च वायदा भी जोरदार उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. चांदी के दाम देखें तो इसमें 1516 रुपये या 2.35 फीसदी की उछाल के साथ 66,101 के लेवल देखे जा रहे हैं. चांदी फिलहाल 66,101 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है.
ये भी देखें
