एक्सप्लोरर

FPI in India: बजट से पहले भारतीय शेयरों पर टूट पड़े विदेशी निवेशक, कर ली इतनी शॉपिंग

FPI Buying July 2024: इस सप्ताह मंगलवार को पेश होने जा रहे पूर्ण बजट से पहले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय शेयरों की खरीदारी तेज कर दी है...

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने वित्त वर्ष 2024-25 के पूर्ण बजट से पहले भारतीय शेयरों की लिवाली तेज कर दी है. दो दिन बाद पेश होने जा रहे बजट से पहले एफपीआई लगातार पांचवें सप्ताह भारतीय बाजार में लिवाल बने रहे. जुलाई महीने में तो उनकी लिवाली में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है.

इस महीने अब तक इतनी खरीदारी

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक अभी तक 30 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के भारतीय शेयरों की खरीदारी कर चुके हैं. उनकी खरीदारी का कुल आंकड़ा 30,772 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. इस तरह साल 2024 में भारतीय शेयर बाजार में एफपीआई का टोटल इन्वेस्टमेंट अब 33,973 करोड़ रुपये हो गया है.

जून के तीसरे सप्ताह से बदला रुख

एनएसडीएल के आंकड़े बताते हैं कि पिछले महीने के आखिरी पखवाड़े में लिवाल होने के बाद एफपीआई की लिवाली तेज होती जा रही है. इससे पहले पिछले महीने के दौरान एफपीआई ने 25,565 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों की खरीदारी की थी. एफपीआई जून महीने के शुरुआती दो सप्ताह के दौरान बिकवाल ही बने रहे थे. हालांकि उसके बाद तीसरे सप्ताह से उनके रुख में बदलाव आया था और वे भारतीय शेयरों को फिर से खरीदने लगे हैं.

बजट से पहले बढ़ी लिवाली की रफ्तार

इस महीने तो एफपीआई की लिवाली काफी तेज दिख रही है. अभी महीने के बमुश्किल तीन ही सप्ताह गुजरे हैं और एफपीआई के द्वारा भारतीय शेयरों की खरीदारी का आंकड़ा 30 हजार करोड़ रुपये के पार निकल चुका है. एफपीआई की लिवाली में आई तेजी को एक्सपर्ट बजट से जोड़कर देख रहे हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार 23 जुलाई को वित्त वर्ष 2023-24 का पूर्ण बजट पेश करने वाली हैं. इससे पहले फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया था.

वित्त वर्ष की शुरुआत से कर रहे थे बिकवाली

एफपीआई इस वित्त वर्ष की शुरुआत से बिकवाल बने हुए थे. वित्त वर्ष के पहले महीने अप्रैल में एफपीआई ने 8,671 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी. उसके बाद मई महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 25,586 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों की बिकवाली की थी. एफपीआई साल की शुरुआत से ही बिकवाल बने हुए थे. साल के पहले महीने जनवरी 2024 में उन्होंने 25,744 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों की बिकवाली की थी. हालांकि उसके बाद दो महीने फरवरी 2024 में 1,539 करोड़ रुपये और मार्च में 35,098 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की थी.

ये भी पढ़ें: खाने-पीने की चीजों को सुरक्षित बनाने की कवायद, अब आपके घर के पास होगी टेस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निवेश का नया मौका! बासमती चावल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी ला रही अपना IPO, जानें पूरी डिटेल
निवेश का नया मौका! बासमती चावल एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी ला रही अपना IPO, जानें पूरी डिटेल
कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर; IndiGo से Voltas तक कई कंपनियां खबरों में...
कर लें अपनी तैयारी पूरी, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर; IndiGo से Voltas तक कई कंपनियां खबरों में...
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार की तैयारी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को काबू में रखने का मास्टर प्लान; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सरकार की तैयारी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को काबू में रखने का मास्टर प्लान; जानें डिटेल
मिडिल ईस्ट तनाव ने बिगाड़ा अंडे का फंडा, हुआ कुछ ऐसा कि खाने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले.....
मिडिल ईस्ट तनाव ने बिगाड़ा अंडे का फंडा, हुआ कुछ ऐसा कि खाने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले.....

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Pithoragarh News: एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
एक झटके में खत्म हुई 3 जिंदगियां! पिथौरागढ़ में खाई में गिरी कार, सेना का जवान भी शामिल
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
होर्मुज में जहाजों को एस्कॉर्ट करेगा अमेरिका? ट्रंप कब करेंगे ऐलान, 7 देशों संग बन रहे प्लान
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Rajya Sabha Elections 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए बड़ा खेल! आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget