दीपावली और छठ देश में दोनों ही पर्व की जमकर धूम रहती है. जिसके लिए बाहर रहने वाले लोग अपने- अपने घर जाते हैं. ऐसे में ट्रेन, फ्लाइट और बस समेत तमाम ट्रांसपोर्ट के रास्ते व्यस्त रहते हैं. इसी व्यस्तता के बीच अब एयर फेयर भी तेजी से बढ़ गया है. जिसके कारण अब तक जिन लोगों ने टिकट बुक नहीं की है उनको किराया काफी महंगा पड़ सकता है.

Continues below advertisement

कुछ प्रमुख रूट्स जहां पर दीपावली और छठ की ज्यादा धूम रहती है, उन रूट्स का किराया 25 हजार रुपये के पार पहुंच गया है. बड़े शहरों में 227% तक फ्लाइट के दाम बढ़ गए हैं.

इन रूट्स का बढ़ा सबसे ज्यादा किरायादिल्ली से बिहार या मुंबई से बिहार जाने वाले रास्तों पर सबसे ज्यादा रश है. रश के साथ ही इन शहरों से हवाई किराया भी बहुत ज्यादा है. सितंबर के किराये से मुकाबला करें तो नवंबर में फ्लाइट्स की किराया सीधे दोगुना हो गया है. जो यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी वाली बात है. किराया बढ़ाने के कारण एयरलाइंस को इस फेस्टिव सीजन काफी मुनाफा होने वाला है.

Continues below advertisement

पटना-बिहार के रूट्स हैं सबसे व्यस्तसबसे ज्यादा व्यस्त रूट्स पटना और बिहर के हैं और इन्हीं पर सबसे ज्यादा किराया बढ़ा भी है. देखते हैं इन रूट्स पर 6 सितंबर को कितना किराया था और 7 नवंबर को कितना किराया होगा.

हवाई मार्ग6 सितंबर7 नवंबर
मुंबई-पटना7,694 रुपये25,154 रुपये
बेंगलुरू-पटना13,190 रुपये23,795 रुपये
दिल्ली-पटना6314 रुपये17,477 रुपये
अहमदाबाद-पटना8,294 रुपये22,617 रुपये
हैदराबाद-पटना8,177 रुपये18,134 रुपये
चेन्नई-पटना11,377 रुपये20,303 रुपये

क्यों बढ़ रहा किराया?एयर फेयर में तेजी से उछाल ऐसे समय में आया है, जब सरकार पूरी तरह से इस पर निगरानी रख रही है. इस समय देशभर में महंगाई बढ़ रही है, तेजी से ईंधन की कीमतों में भी इजाफा हो रहा है. इसी वजह से किराया भी तेजी से बढ़ रहा है. इतना ही नहीं फिलहाल यात्रियों की संख्या बढ़ने और फेस्टिव सीजन का फायदा कंपनियां भी उठा रही है. जहां एक तरफ सरकार ने कीमतों के नियंत्रित रखने की हिदायत दी थी, तो वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार से किराया नियंत्रण के नियमों पर काम करने को कहा है. इसके बावजूद त्यौहारी सीजन में मांग बढ़ने के साथ प्रमुख मार्गों पर टिकट महंगे हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: अब सर्फ-साबुन भी महंगे, HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ाए दाम