FDA Suspends McDonald's License: महाराष्ट्र में FDA यानी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन का एक्शन लगातार चल रहा है. जिसके तहत कई ऑनलाइन फूड डिलीवरी स्टोर्स और रेस्टोरेंट्स की जांच चल रही है. इसी कड़ी में हाल ही में मुंबई के कोलाबा स्थित एक McDonald’s के आउटलेट की जांच की गई. जिसमें इसके किचन में हाईजीन ईश्यू के साथ ही ककॉकरोच भी पाए गए, जिसके बाद एक्शन लेते हुए FDA ने स्टोर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है.

Continues below advertisement

जांच में पाई गईं ये खामियांदरअसल मुंबई के कोलबा में हार्डकास्टल रेस्टोरेंट्स प्राइवेट लिमिटेड में ही McDonald’s भी चलाया जाता है. इस रेस्टोरेंट के किचन की जब FDA ने जांच की तो पाया गया कि इसका किचन काफी गंदा है, साथ ही इसके किचन में कई सारे कॉकरोच भी थे. जिसके बाद तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए FDA ने 19 अगस्त 2026 से इसके लाइसेंस को निरस्त कर दिया है. 

FDA ने पहले यानी 12 अगस्त को जब जांच की थी तब कई खामियां पाई थीं, जिसके बाद 148 पन्नों की रिपोर्ट देकर दावा किया था कि सभी कमियां ठीक कर दी गई हैं. लेकिन 19 अगस्त को जब दोबारा जांच हुई तो ज्यादातर समस्याएं अभी भी मौजूद मिलीं. इसमें 20 में से 18 कमियां भी ठीक नहीं की गई थीं. जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है.

Continues below advertisement

ये भी पढ़ें: महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई

किचन में पाई गईं ये खामियांFDA की जांच में पाया गया कि रसोई में जिंदा कॉकरोच पाए गए और कीड़ों से बचाव के लिए जरूरी ट्रैप भी नहीं लगे थे. इसके अलावा खाने के सामान के पास फर्श पर सड़ा हुआ कचरा पड़ा हुआ था. फ्रिज और दूसरे रेफ्रिजरेशन सही तापमान नहीं दिखा रहे थे, जिससे खराब होने वाले खाने की सुरक्षा पर सवाल उठे. खाने के संपर्क में आने वाली जगहों पर गंदे कपड़े इस्तेमाल किए जा रहे थे. खाने की पैकेजिंग ठीक से बंद करके नहीं रखी गई थी. 

इतना ही नहीं बल्कि खाना बनाने वाली जगह के ऊपर लगे कुछ लाइट कवर धूल से गंदे थे. तो वहीं कर्मचारियों ने भी गंदे जूते पहने थे, जिन्हें हाथ भी लगा रहे थे और तो और सफाई के गंदे कपड़े छूने के बाद कोई कर्मचारी हाथ भी नहीं धो रहे थे और ऐसे ही खाना बना रहे थे और अन्य काम कर रहे थे.

हो सकती है कानून कार्रवाईइन सभी गंभीर कमियों को देखते हुए FDA ने आउटलेट को और समय देने के बजाय उसका लाइसेंस ही सीधे सस्पेंड कर दिया. अब इस आउटलेट को लाइसेंस निलंबित रहने तक खाना बनाने, बेचने या बांटने की अनुमति नहीं है. अगर आउटलेट ने निलंबन के दौरान काम जारी रखा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है. FDA आगे भी इस जगह की निगरानी करेगा.

ये भी पढ़ें: Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी