Tarun Tejpal Property: तहलका मैग्जीन के पूर्व एडिटर तरुण तेजपाल को गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने साल 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में सजा सुनाई है. जिसके बाद तरुण तेजपाल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. हालांकि तरुण तेजपाल ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस फैसले पर अपनी निराशा व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि सबूतों को ठीक से देखा नहीं गया और अब वो इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.

Continues below advertisement

इसी बीच अब तरुण तेजपाल की प्रॉपर्टी और पैसों पर बी लोगों की नजर पड़ रही है. ऐसे में आइये आपको बताते हैं कि तरुण तेजपाल कितनी सम्पत्ति के मालिक है.

कौन हैं तरुण तेजपाल?सबसे पहले तो आपको ये बताते हैं कि तरुण तेजपाल कौन है. तरुण तेजपाल पेश से एक पत्रकार और लेखक रहे हैं. साल 2000 में उन्होंने तहलका मैग्जीन की स्थापना की थी, तभी से वो बतौर एडिटर इस मैग्जीन को संभाल रहे थे. तरुण पंजाब के चंडीगढ़ के रहने वाले हैं.

Continues below advertisement

ये भी पढ़ें: 1977 में सिंडिकेट बैंक के चीफ को कितनी मिलती थी सैलरी? ऑफर लेटर वायरल

कितनी सम्पत्ति के मालिक हैं तरुण तेजपालतरुण तेजपाल की सम्पत्ति के बारे में ज्यादा जानकारी तो सोशल नहीं की गई है. लेकिन उनके कुछ प्रमुख व्यवसाय हैं जिनमें निवेश को लेकर थोड़ी बहुत जाकारी है. इस जानकारी से पता चलता है कि तेजपाल के पास दिल्ली और उत्तराखंड में काफी सम्पत्तियां हैं. उत्तराखंड के नैनीताल (गेठिया और कोटाबाग क्षेत्र) में उन्होंने बड़े फार्महाउस और हिल प्रॉपर्टीज में काफी निवेश किया है.

मीडिया कारोबार में निवेशइसके अलावा मीडिया कारोबार में भी उन्होंने काफी निवेश किया है. तेजपाल ने 'तहलका' की स्थापना से पहले 1990 के दौरान RST IndiaInk नाम की एक पब्लिशिंग कंपनी भी शुरू की थी. वो इस कंपनी के सह-स्थापक थे, जिसने अरुंधति रॉय के बुकर पुरस्कार विजेता उपन्यास 'द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स' का प्रकाशन किया था. इसके अलावा गोवा में आयोजित होने वाले 'थिंक फेस्ट' कार्यक्रम के लिए भी तेजपाल निवेश देते हैं और इसके आयोजकों में भी शामिल होते हैं.

ये भी पढ़ें: Xप्लेन: UPI ट्रांजैक्शन पर फीस की मांग? नई आफत या राहत

बहन के साथ मिलकर किया निवेशइतना ही नहीं तरुण तेजपाल ने अपनी बहन के साथ मिलकर भी निवेश किया है. तरुण ने 'थिंकवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड' में इंडिविज्युअली और 'थ्राइविंग आर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' में अपनी बहन नीना शर्मा के साथ मिलकर निवेश किया है. इस कंपनी के तहत दिल्ली के ग्रेटर कैलाश 2 एरिया में एक प्राइवेट मेंबर्स क्लब की शुरुआत की गई थी. जहां डिनर और आर्टवर्क किया जाता है.

किस केस में पाए गए दोषी?बता दें कि तरुण तेजपाल के ऊपर साल 2013 में तहलका मैग्जीन की ही एक कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. जिसके बाद उन्होंने तहलका से छह महीने के लिए अपना पद छोड़ दिया था. हालांकि वो दोबारा उस पद पर वापस नहीं गए. ये केस तभी से चल रहा है, अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को इस मामले में गुरुवार 6 अगस्त को ही दोषी करार किया है.