नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने कर्मचारियों को दीवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है. इसके तहत कर्मचारियों को 60 दिनों का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (पीएलबी) दिया जाएगा. बोनस का लाभ ईपीएफओ के सभी ग्रुप सी और ग्रुप बी (नॉन गेजेटेड) कर्मचारियों को साल 2018-19 के लिए मिलेगा.

बोनस की राशि जोनल ऑफिसर द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर तय की गई है. बोनस के लिए तमाम नियम वित्त मंत्रालय के टर्म एंड कंडिशन के अनुरूप होंगे.

ऐसे निकालें बोनस की राशि

बोनस की राशि निकालने का सामान्य सा एक फॉर्मूला है. इसके तहत कर्मचारियों के वेतन को जितने दिन का बोनस मिलेगा उससे मल्टिपाई कर 30.4 से डिवाइड किया जाता है. यहां 30.4 का मतलब एक महीने में औसत दिन से है.

अब आप बिना कार्ड मोबाइल से ही कर सकते हैं पेमेंट, SBI ने लॉन्च की कांटैक्टलेस पेमेंट सर्विस

खाते में लाखों रुपये होने के बाद भी बैंक के डूबने पर मिलते हैं सिर्फ इतने रूपये, जानिए- क्या हैं नियम

इसके साथ ही प्रोविडेंट फंड पर अब कर्मचारियों को बढ़ा हुआ इंटरेस्ट रेट मिलना शुरू हो गया है. बता दें कि हाल ही में पीएफ पर इंटरेस्ट रेट को 8.55 से बढ़ाकर 8.65 फीसदी किया गया था. यह पिछले तीन साल में पहली वृद्धि थी.

यह भी पढ़ें-

Life Insurance पॉलिसी हो गया है लैप्स तो मिलेंगे इतने रूपये, ये है कैलकुलेट करने का तरीका

घटती विकास दर पर सीतारमण ने कहा- अर्थव्यवस्था अब भी सबसे तेजी से बढ़ कर रही है, IMF प्रमुख ने भी दिया बयान