पेट्रोल पंप पर अब सिर्फ पेट्रोल की कीमत ही नहीं, बल्कि उसमें मिले एथेनॉल की मात्रा को लेकर भी चर्चा हो रही है. भारत में E20 पेट्रोल का इस्तेमाल बढ़ने लगा है, वहीं E85 और E100 जैसे ज्यादा एथेनॉल वाले फ्यूल पर भी अब बात होने लगी हैं. लेकिन अभी भी ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं कि E20 और E100 में आखिर अंतर क्या है? और इन दोनों में से कौन सा सस्ता है? क्या दोनों को ही अपनी बाइक- कार में इस्तेमाल किया जा सकता है?

Continues below advertisement

सबसे पहले बता दें कि E100 पूरी तरह शुद्ध एथेनॉल नहीं है. अब अपने सवालों का जवाब जानने से पहले आपको समझना होगा कि E20 और E100 के नाम में छिपा नंबर क्या बताता है. यहां से आप इन दोनों के बीच का फर्क आसानी से समझ सकते हैं.

E20 और E100 में क्या अंतर है?

Continues below advertisement
अंतरE20 फ्यूलE100 फ्यूल
एथेनॉल की मात्रा कितनी है?20%92-95%
पेट्रोल की मात्रा कितनी है?80%4-7%
कहां इस्तेमाल होता है?E20-अनुकूल पेट्रोल गाड़ियों मेंफ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों में
माइलेज कितनी देता है?कुछ गाड़ियों में थोड़ी कमी हो सकती हैपेट्रोल के मुकाबले काफी कम हो सकता है

कौन- सा फ्यूल सस्ता?E100 में पेट्रोल की मात्रा कम है, इसलिए ये सस्ता हो सकता है. अब जैसे दिल्ली में E20 की कीमत 102.12 प्रति लीटर है, जो शुद्ध पेट्रोल से सस्ता ही है. लेकिन E100 काफी सस्ता आने वाला है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि E100 फ्यूल 70 से 75 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा.

लेकिन सरकार के मुताबिक, E100 पेट्रोल को सस्ता करने के लिए नहीं, बल्कि कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटाने और देश में बनने वाले एथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए लाया गया है. कुल मिलाकर देखें तो E100 फायदे का सौदा साबित हो सकता है. 

E100 से गाड़ी ज्यादा चलेगी या कम?अब अगर आप सोच रहे हैं कि E100 में पेट्रोल कम है तो शायद ये ज्यादा माइलेज देगा तो ऐसा नहीं है. एथेनॉल में पेट्रोल के मुकाबले प्रति लीटर कम ऊर्जा होती है इसलिए E100 इस्तेमाल करने वाली गाड़ियों को ज्यादा फ्यूल की जरूरत पड़ सकती है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स मेे ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों ने कहा है कि E100 पर चलने वाली गाड़ियों में पेट्रोल के मुकाबले माइलेज करीब 35% तक कम हो सकता है. वहीं E20 के इस्तेमाल से भी कुछ गाड़ियों में माइलेज करीब 3-5% तक घटा है. 

क्या किसी भी गाड़ी में E100 डलवा सकते हैं?नहीं, E20 की अनुकूल गाड़ियां में E100 नहीं डाला जा सकता है. E100 के लिए फ्लेक्स-फ्यूल इंजन और एथेनॉल के ज्यादा इस्तेमाल को सहने वाले फ्यूल सिस्टम की जरूरत है. इसमें फ्यूल पंप, इंजेक्टर, पाइप को भी उसी हिसाब से डिजाइन किया जाता है.

दुबई में चमकी भारतीय की किस्मत, 1300 रुपए के लॉटरी टिकट से जीते 12.9 करोड़