नई दिल्ली: कमजोर वैश्विक संकेतों एवं स्थानीय जौहरियों की मांग में कमी के चलते शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना भाव 90 रुपये की गिरावट के साथ 31,950 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक कमजोर वैश्विक संकेतों, स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं एवं खुदरा कारोबारियों की मांग में कमी का असर सोने की कीमतों पर पड़ा.
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 1,224.20 डॉलर प्रति औंस रहा. वहीं चांदी भी 1.28 फीसदी की गिरावट के साथ 14.38 डॉलर प्रति औंस पर रही.
दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 90-90 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 31,950 रुपये और 31,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. इससे पहले बृहस्पतिवार को सोना 90 रुपये प्रति दस ग्राम चढ़ा था. आठ ग्राम वाली गिन्नी के भाव 24,800 रुपये प्रति इकाई पर कायम रहे.
चांदी में भी दर्ज की गई 200 रुपये की गिरावट
औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का बनाने वालों का उठाव कम रहने से चांदी भी 200 रुपये लुढ़ककर 37,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गयी. चांदी साप्ताहिक डिलिवरी में 302 रुपये की गिरावट के साथ 36,586 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. चांदी सिक्का लिवाल 73,000 रुपये और बिकवाल 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर कायम रहा.
यह भी देखें: