एक्सप्लोरर

Donald Trump Tariff Policy: डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बम ने पूरी दुनिया में मचाया तहलका, हर भारतीय परिवार को हो सकता है इतने हजार का नुकसान!

Donald Trump Tariff Policy: अमेरिका में इन टैरिफ्स से महंगाई बढ़ने और आर्थिक विकास रुकने का खतरा है, जिसे ‘स्टैगफ्लेशन’ कहा जाता है.

Donald Trump Tariff Policy: डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के दौरान ही घोषणा कर दी थी कि जब भी वह सरकार में आएंगे, रेसिप्रोकल टैरिफ नीति को लागू कर देंगे. चुनाव जीतने के बाद उन्होंने "रेसिप्रोकल टैरिफ" नीति की घोषणा की और 2 अप्रैल से इसे कई देशों पर लागू कर दिया. इसके तहत अमेरिका अब दूसरे देशों पर वही टैरिफ लगाएगा जो वह देश अमेरिकी सामान पर लगाते हैं. इस फैसले ने वैश्विक व्यापार जगत में हलचल मचा दी है. कई देशों की अर्थव्यवस्थाएं इससे प्रभावित हो सकती हैं, लेकिन भारत के लिए यह स्थिति राहत और अवसर दोनों लेकर आई है. हालांकि, जब प्रति परिवार के हिसाब से देखेंगे तो पता चलेगा कि ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी की वजह से हर साल भारतीय परिवारों को कुछ हजार रुपये का नुकसान हो सकता है. 

भारतीय परिवारों को कितना नुकसान हो सकता है

भारत की अर्थव्यवस्था पर इस टैरिफ नीति का प्रभाव सीमित रहने की उम्मीद है. गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के टैरिफ बम से भारत की जीडीपी में केवल 0.19 फीसदी की कमी आ सकती है, जो प्रति परिवार सालाना 2396 रुपये की आय में गिरावट के बराबर है. इसका कारण भारत की मजबूत घरेलू मांग और वैश्विक निर्यात में उसकी सीमित हिस्सेदारी (2.4 फीसदी) है.

भारत अमेरिका का एक बड़ा व्यापारिक साझेदार है. अप्रैल से फरवरी 2025 के बीच भारत ने अमेरिका को 395.63 अरब डॉलर मूल्य का सामान एक्सपोर्ट किया है. टैरिफ बढ़ने का असर टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कृषि उत्पादों पर जरूर पड़ेगा. इसे ऐसे समझिए कि भारत हर साल 8 अरब डॉलर के कपड़े और 5 अरब डॉलर के कृषि उत्पाद अमेरिका को भेजता है. लेकिन बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों पर ज्यादा टैरिफ लगने से भारतीय उत्पाद अपेक्षाकृत सस्ते रहेंगे और एक्सपोर्ट को नया अवसर मिल सकता है.

अच्छी स्थिति में है भारत

ट्रंप की नई टैरिफ नीति के तहत सभी देशों पर 10 फीसदी का बेस टैरिफ लगाया गया है, जिसमें भारत पर 26 फीसदी अतिरिक्त शुल्क जोड़ा गया है. वहीं चीन पर 34 फीसदी, वियतनाम पर 46 फीसदी, बांग्लादेश पर 37 फीसदी और यूरोपीय संघ पर 20 फीसदी का टैरिफ लागू होगा. ऐसे में भारत, कंपीटिटिव देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में नजर आ रहा है, क्योंकि भारतीय सामान अब भी अमेरिकी बाजार में तुलनात्मक रूप से सस्ते रहेंगे.

स्टैगफ्लेशन के खतरे में अमेरिका 

वहीं अमेरिका में इन टैरिफ्स से महंगाई बढ़ने और आर्थिक विकास रुकने का खतरा है, जिसे ‘स्टैगफ्लेशन’ कहा जाता है. इसके अलावा, अगर अन्य देश जवाबी टैरिफ लगाते हैं तो वैश्विक व्यापार युद्ध की स्थिति बन सकती है. ऐसे में भारत के लिए यह समय नई रणनीतियां बनाने और नए बाजार तलाशने का है.

सरकार घरेलू उद्योगों की रक्षा के लिए डंपिंग रोकने और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर तेजी से काम कर रही है. अगर भारत अमेरिका, यूके और खाड़ी देशों के साथ प्रभावी ट्रेड डील कर पाता है, तो टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों को बड़ा फायदा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Gold Price Today: आपके शहर में 7 अप्रैल 2025 को क्या है सोने-चांदी के नए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देवता को एक मिनट भी विश्राम नहीं करने देते और धनी लोग तो..., श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
'देवता को विश्राम नहीं करने देते', श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
राम मंदिर आंदोलन से जुड़े डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
राम मंदिर आंदोलन से जुड़े डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
क्या नीतीश कुमार 5 साल रहेंगे मुख्यमंत्री? कांग्रेस से मुलाकात को लेकर क्या बोले चिराग
क्या नीतीश कुमार 5 साल रहेंगे मुख्यमंत्री? कांग्रेस से मुलाकात को लेकर क्या बोले चिराग
De De Pyaar De 2 BO: अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' ने सिनेमाघरों में पूरे किए 30 दिन, जानें-बजट का कितना फीसदी वसूल चुकी है फिल्म?
'दे दे प्यार दे 2' ने सिनेमाघरों में पूरे किए 30 दिन, जानें- कितना फीसदी निकाल लिया बजट?

वीडियोज

Indian Stock Market गिरा! FPI Selling, Global Weakness का असर | Paisa Live
India@2047 Entrepreneurship Conclave: इंडिगो मिस मैनेजमेंट पर ये बोलकर राघव ने किस पर साधा तंज?
India@2047 Entrepreneurship Conclave: जाने कैसे होगा 'MY भारत' प्लेफॉर्म से युवाओं का विकास !
Delhi AIR Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर...सड़कों पर कई गाड़ियां हादसे का शिकार
India@2047 Entrepreneurship Conclave: नितिन नबीन को नेशनल प्रेसिडेंट बनाए जाने पर चिराग ने क्या कहा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देवता को एक मिनट भी विश्राम नहीं करने देते और धनी लोग तो..., श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
'देवता को विश्राम नहीं करने देते', श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
राम मंदिर आंदोलन से जुड़े डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
राम मंदिर आंदोलन से जुड़े डॉ. रामविलास वेदांती का निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
क्या नीतीश कुमार 5 साल रहेंगे मुख्यमंत्री? कांग्रेस से मुलाकात को लेकर क्या बोले चिराग
क्या नीतीश कुमार 5 साल रहेंगे मुख्यमंत्री? कांग्रेस से मुलाकात को लेकर क्या बोले चिराग
De De Pyaar De 2 BO: अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे 2' ने सिनेमाघरों में पूरे किए 30 दिन, जानें-बजट का कितना फीसदी वसूल चुकी है फिल्म?
'दे दे प्यार दे 2' ने सिनेमाघरों में पूरे किए 30 दिन, जानें- कितना फीसदी निकाल लिया बजट?
ICC U19 World Cup की एक टीम में 3 भाइयों ने जगह बनाकर रचा इतिहास, 51 साल बाद होगा ऐसा
ICC U19 World Cup की एक टीम में 3 भाइयों ने जगह बनाकर रचा इतिहास, 51 साल बाद होगा ऐसा
शिवाजी के पालतू कुत्ते का क्या था नाम, क्या सच में उसने चिता में कूदकर दे दी थी अपनी जान?
शिवाजी के पालतू कुत्ते का क्या था नाम, क्या सच में उसने चिता में कूदकर दे दी थी अपनी जान?
बेबी बंप के साथ सीमा हैदर ने नए घर में किया प्रवेश, ढोल-नगाड़ों पर नाचते नजर आए सचिन; वीडियो वायरल
बेबी बंप के साथ सीमा हैदर ने नए घर में किया प्रवेश, ढोल-नगाड़ों पर नाचते नजर आए सचिन; वीडियो वायरल
Hidden Salt In Diet: ज्यादा नमक नहीं खाते फिर भी बढ़ रहा ब्लड प्रेशर, कहीं आपकी डाइट में ये चीजें शामिल तो नहीं
ज्यादा नमक नहीं खाते फिर भी बढ़ रहा ब्लड प्रेशर, कहीं आपकी डाइट में ये चीजें शामिल तो नहीं
Embed widget