एक्सप्लोरर

ऑटो टैरिफ पर राहत का ट्रंप जल्द कर सकते हैं ऐलान, काफी कम हो जाएगा टैक्स का बोझ

Trump Auto Tariff: अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर ट्रंप आज मिशिगन के दौरे पर हैं. यहां मैकॉम्ब काउंटी में वह एक रैली को संबोधित करेंगे और यहीं ऑटो टैरिफ में राहत का ऐलान कर सकते हैं.

Trump Auto Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही विदेशी ऑटो पार्ट्स पर लगने वाले टैरिफ को कम कर या हटाने के साथ ऑटोमोबाइल कंपनियों को राहत दे सकते हैं. व्हाइट हाउस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, ट्रंप जल्द ही विदेशी ऑटो पार्ट्स पर लगने वाले टैरिफ को या तो कम कर सकते हैं या पूरी तरह से हटाने का ऐलान कर सकते हैं. इसके तहत अमेरिका में बन रहे कार और ट्रकों पर अतिरिक्त टैरिफ का बोझ कम होगा. 

कई अलग-अलग टैक्स की बोझ से राहत

फिलहाल कई अलग-अलग चीजों पर टैरिफ लागू है- स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ, मेक्सिको, कनाडा और चीन से फेंटेनाइल की सप्लाई को रोकने के लिए इन पर लगाया गया टैरिफ, रेसिप्रोकल टैरिफ के तहत सभी देशों पर लगाया गया 10 परसेंट का बेसलाइन टैरिफ. इसके अलावा, ट्रंप ने विदेशी ऑटो पार्ट्स पर 25 परसेंट का टैरिफ लगाया है, जो 3 मई से लागू होने वाला है.

ट्रंप की नई घोषणा से कई टैक्स एक साथ लगने की स्थिति से शायद बचा जा सकेगा क्योंकि विदेशी ऑटो पार्ट्स पर टैरिफ कम होने या हटने के साथ ही साथ दूसरे देशों से मंगाए जाने वाले कारों के लिए एल्युमीनियम और स्टील पर लगे अलग-अलग टैक्स में भी राहत दी जा सकती है. 

मंगलवार को मिशिगन के दौरे पर ट्रंप

अमेरिका के कॉमर्स सेक्रेट्री हावर्ड लुटनिक ने अपने एक बयान में कहा, ''राष्ट्रपति ट्रंप मंगलवार को मिशिगन के अपने दौरे से पहले ऑटो टैरिफ को कम करने के लिए एक समझौता करेंगे.'' उन्होंने कहा, ''यह समझौता राष्ट्रपति की व्यापार नीति की एक बड़ी जीत है, क्योंकि इससे देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने वाली कंपनियों को इनाम मिलेगा. साथ ही उन मैन्युफैक्चररर्स को भी मौका मिलेगा जो अमेरिका में निवेश करने और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.''

ऑटो टैरिफ में यह बदलाव एक ऐसे समय में होने जा रहा है, जब ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर मिशिगन के दौरे पर जा रहे हैं, जो अमेरिकी ऑटो इंडस्ट्री का केंद्र माना जाता है. बताया जा रहा है कि मिशिगन के मैकॉम्ब काउंटी में ट्रंप एक रैली को संबोधित करेंगे और इसी दौरान वह ऑटो टैरिफ पर राहत की घोषणा करेंगे. इस नए बदलाव के तहत, 3 मई से लागू होने जा रहे विदेशों से इम्पोर्ट किए जाने वाले ऑटो पार्ट्स पर लगाए गए टैरिफ का आशिंक रूप से रिफंड अमेरिकी कार निर्माण कंपनियों को उनके घरेलू उत्पादन के आधार पर मिल जाएगा. हालांकि, समय के साथ रिफंड कम होता रहेगा. इसके पीछे मकसद कार बनाने वाली कंपनियों को अपनी सप्लाई चेन का अधिकतर हिस्सा अमेरिका में शिफ्ट करने के लिए प्रेरित करना है. 

ट्रंप का एक और फैसला

इसके साथ ही साथ ट्रंप यह भी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहे हैं कि विदेशों से आयात होने पर कारों पर स्टील और एल्युमीनियम के लिए डबल टैक्स न लगाया जाए. बता दें कि अमेरिकी ऑटोमेकर्स, डीलर्स और पार्ट्स सप्लायर्स ने टैरिफ पर कुछ राहत की गुहार लगाई थी और चेतावनी दी थी कि ट्रंप के हाई टैरिफ से अमेरिका में गाड़ियों को बनाने का कॉस्ट बढ़ जाएगा और फिर देश के भीतर उत्पादन में मुश्किलें आएंगी. 

ये भी पढ़ें: 

अपने देश की सेना पर इन देशों ने खूब बहाए पैसे, भारत और पाकिस्तान में किसने डिफेंस पर किया अधिक खर्च?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोस में छिड़ेगी जंग? चीन के साथ आया रूस तो अमेरिका ने उतारा B-52 बॉम्बर; F-35 फाइटर जेट्स भी दिखे
भारत के पड़ोस में छिड़ेगी जंग? चीन के साथ आया रूस तो US ने उतारा B-52 बॉम्बर; F-35 भी दिखे
SIR की समय सीमा बढ़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'ये हमारी जायज मांग की...'
'ये हमारी जायज मांग की जीत', SIR प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ने पर बोले अखिलेश यादव
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, इमरान के करीबी थी फैज
T20 World Cup 2026 Tickets: सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल
सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल

वीडियोज

Paridhi Sharma की Untold Journey: Jodha Akbar Audition, Pankaj Tripathi Moment और Mumbai Struggle की Real Story
3I ATLAS घूमा और खिंच गई फोटो; नई तस्वीर अचंभित करने वाली! | ABPLIVE
Dhurandhar Lyari Real Story Explained: कहानी रहमान डकैत की ल्यारी की, जहां जन्मा असली रहमान डकैत!
BJP Chief New Update: यूपी बीजेपी चीफ का नाम तय, जानिए कौन होगा नया चेहरा? |ABPLIVE
Who is Real Rehman Dakait: कौन था रहमान डकैत... जानिए इस गैंगस्टर की असली कहानी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोस में छिड़ेगी जंग? चीन के साथ आया रूस तो अमेरिका ने उतारा B-52 बॉम्बर; F-35 फाइटर जेट्स भी दिखे
भारत के पड़ोस में छिड़ेगी जंग? चीन के साथ आया रूस तो US ने उतारा B-52 बॉम्बर; F-35 भी दिखे
SIR की समय सीमा बढ़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'ये हमारी जायज मांग की...'
'ये हमारी जायज मांग की जीत', SIR प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ने पर बोले अखिलेश यादव
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, इमरान के करीबी थी फैज
T20 World Cup 2026 Tickets: सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल
सिर्फ 100 रुपये में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट, कहां से और कैसे करें बुक? जानिए पूरी डिटेल
'कभी नहीं सोचा था धरम जी के लिए मुझे शोक सभा रखनी होगी', धर्मेंद्र को याद कर रो पड़ीं हेमा मालिनी
'कभी नहीं सोचा था मुझे शोक सभा रखनी होगी', धर्मेंद्र को याद कर रो पड़ीं हेमा मालिनी
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
राजधानी-शताब्दी और वंदे भारत में किसके ड्राइवर को सबसे ज्यादा मिलती है सैलरी? जानें अंतर
राजधानी-शताब्दी और वंदे भारत में किसके ड्राइवर को सबसे ज्यादा मिलती है सैलरी? जानें अंतर
Year Ender 2025: स्पेस सेक्टर में देश ने इस साल हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां, ISS पर पहुंचा पहला भारतीय
स्पेस सेक्टर में देश ने इस साल हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां, ISS पर पहुंचा पहला भारतीय
Embed widget