एक्सप्लोरर

Diwali 2024 Stock Pick: एंजेल वन-जोमैटो दिवाली 2024 के लिए मोतीलाल ओसवाल के टॉप स्टॉक पिक में शामिल, जानें और कौन है इस लिस्ट में

Diwali Stock Pick: मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के मुताबिक संवत 2081 में अमेरिकी चुनाव, भारत में विधानसभा चुनाव के नतीजे बाजार की चाल को तय करेंगे.

Diwali 2024 Stock Pick: भारतीय शेयर बाजार के लिए ये हफ्ता बेहद खास है. इस हफ्ते 1 नवंबर 2024 को स्टॉक एक्सचेंज में मुहूर्त ट्रेडिंग है जिसके साथ ही संवत 2081 का आगाज होने जा रहा है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने संवत 2081 और मुहूर्त दिवाली पिक्स जारी किए हैं जो निवेशकों को अगले एक साल में जोरदार रिटर्न दे सकते हैं.  

एंजेल वन संवत 2081 में देगा रोजदार रिटर्न 

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Motilal Oswal Financial Services Ltd) ने दिवाली पिक्स के तौर पर एंजेल वन के स्टॉक (Angel One) को चुना है जो संवत 2081 में 43 फीसदी का रिटर्न दे सकता है. ब्रोकरेज हाउस ने 4100 रुपये के लक्ष्य के लिए स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है. स्टॉक फिलहाल 2892 रुपये पर कारोबार कर रहा है. जोमैटो (Zomato) का स्टॉक भी खरीदारी की सूची में शामिल है. मोतीलाल ओसवाल ने 330 रुपये या 30 फीसदी के अपसाइड के लिए जोमैटो के शेयर को खऱीदने की सलाह दी है. जोमैटो का शेयर 255 रुपये पर फिलहाल है. 

टाइटन भी दिवाली पिक्स में शामिल 

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज की खरीदारी सूची में टाइटन (Titan) भी है और 4300 रुपये या 29 फीसदी के उछाल के लिए स्टॉक को खरीदने की सलाह दी गई है. टाइटन का शेयर 3300 रुपये पर कारोबार कर रहा है.  एचसीएल टेक (HCL Tech) के स्टॉक पर भी ब्रोकरेज हाउस बेहद पॉजिटिव है. 2300 रुपये के टारगेट प्राइस या 25 फीसदी के अपसाइड के लिए दिग्गज आईटी स्टॉक को खरीदने की नसीहत दी गई है. एल एंड टी  (Larsen & Toubro) के स्टॉक को 4250 रुपये के टारगेट प्राइस या 23 फीसदी के अपसाइड के लिए के साथ खरीदने की सलाह दी गई है. फार्मा कंपनी इप्का लेबोरेट्रीज (IPCA Laboratories) के स्टॉक को भी 23 फीसदी के अपसाइड या 1950 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदने की सलाह दी गई है. 

आईआईसीआई बैंक पर बुलिश 

अंबर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Amber Enterprises Limited) का शेयर भी  मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के संवत 2081 के लिए खरीदारी की सूची में शामिल है. 7350 रुपये के टारगेट प्राइस या 18 फीसदी का उछाल के लिए शेयर को खरीदने की सलाह दी गई है. स्टॉक फिलहाल 6252 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा आईआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के स्टॉक को 1400 रुपये या 12 फीसदी के अपसाइड के लिए और 8 फीसदी या 1900 रुपये के टारगेट प्राइस के लिए जेन टेक्नोलॉजी (Zen Technologies)  के शेयर को खरीदने की सलाह दी गई है. स्टॉक फिलहाल 1731 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 

शानदार रहा संवत 2080

संवत 2080 भारतीय शेयर बाजार के लिए ऐतिहासिक रहा है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24 सितंबर 2024 को 26,277 के रिकॉर्ड हाई को छूने में कामयाब रहा है. निफ्टी ने संवत 2080 में 14 नवंबर 2023 के बाद से लेकर 24 अक्टूबर तक 26 फीसदी का रिटर्न दिया है. जबकि निफ्टी के मिडकैप इंडेक्स ने 38 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप ने 37 फीसदी का रिटर्न दिया है. शेयर बाजार में इस जोरदार तेजी का श्रेय कॉरपोरेट्स के बेहतर वित्तीय प्रदर्शन, राजनीतिक स्थिरता, घरेलू निवेश के फ्लो में उछाल और मैक्रो लैंडस्केप के जोरदार प्रदर्शन जिसने वैश्विक चुनौतियां को पार पाने में सफलता हासिल की है. इसके अलावा महंगाई में कमी और वैश्विक ब्याज दरों में कमी के आसार का भी बाजार को सहारा मिला है. 

कैसी रहेगी संवत 2081? 

संवत 2081 में नवंबर महीने में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, महाराष्ट्र और झारखंड में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2025 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव बाजार की चाल को प्रभावित कर सकता है. आरबीआई की ओर ब्याज दरों में कटौती की भी शुरुआत होने के आसार हैं. कंपनियों के तिमाही नतीजों पर भी बाजार की चाल निर्भर करेगा. 

ये भी पढ़ें 

Diwali 2024 Stock Pick: संवत 2081 में ये स्टॉक्स आपको दे सकते हैं जोरदार रिटर्न, एसबीआई सिक्योरिटीज ने जारी किए टॉप पिक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध का असर; किस-किस देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? पाकिस्तान से बांग्लादेश तक क्या है हाल... जानें डिटेल
ईरान-इजरायल युद्ध का असर; किस-किस देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? पाकिस्तान से बांग्लादेश तक क्या है हाल... जानें डिटेल
वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
सिर्फ 200 रुपये की बचत से बेटियों के लिए बन सकता है 40 लाख का फंड, सरकार के इस स्कीम पर मिलता है जबरदस्त रिटर्न; जानें डिटेल
सिर्फ 200 रुपये की बचत से बेटियों के लिए बन सकता है 40 लाख का फंड, सरकार के इस स्कीम पर मिलता है जबरदस्त रिटर्न; जानें डिटेल
Iran War Impact: मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब
मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget