नई दिल्ली: कमजोर वैश्विक रुख के बावजूद त्योहारी सीजन की मांग के चलते शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 20 रुपये बढ़कर 32,650 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन की मांग को देखते हुये आभूषण कारोबारियों की लिवाली से सोने के भाव में मामूली सुधार हुआ है. हालांकि, वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख ने तेजी को थामने का प्रयास किया. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में, शुक्रवार को सोना 0.06 फीसदी गिरकर 1,233.20 डॉलर प्रति औंस रहा.
दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना क्रमश: 20-20 रुपये चढ़कर 32,650 रुपये और 32,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. शुक्रवार को सोना 150 रुपये टूटा था. हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,900 रुपये प्रति इकाई के पूर्व स्तर पर ही रही. चांदी के भाव में भी दर्ज की गई मामूली तेजीचांदी हाजिर 30 रुपये चढ़कर 39,530 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी 274 रुपये बढ़कर 38,820 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी है. चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 76,000 रुपये और 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर रहा. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी 0.03 फीसदी गिरकर 14.82 डॉलर प्रति औंस रही.
यह भी देखें:
