दिसंबर के लिए जीएसटीआर-3बी फाइल करने की अंतिम तिथि बढ़ी
एजेंसी | 20 Jan 2018 11:01 PM (IST)
"दिसंबर 2017 के लिए जीएसटीआर-3बी रिटर्न फॉर्म दायर करने की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ाकर 22 जनवरी 2018 कर दी गई है."

नई दिल्लीः सरकार ने आज दिसंबर के लिए जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ाकर 22 जनवरी कर दी है. राजस्व विभाग ने आज इसकी जानकारी दी. इससे पहले दिसंबर के लिए जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी थी. केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क बोर्ड -सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम (सीबीईसी) ने ट्वीट में कहा, "दिसंबर 2017 के लिए जीएसटीआर-3बी रिटर्न फॉर्म दायर करने की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ाकर 22 जनवरी 2018 कर दी गई है." सीबीईसी पहले ही जनवरी, फरवरी और मार्च महीनों के लिए रिटर्न दायर करने की तारीखें पहले ही नोटिफाई कर चुका है. एक जुलाई को जीएसटी लागू होने के बाद सीबीईसी द्वारा शुरू किया गया जीएसटीआर-3बी एक सरल रिटर्न फॉर्म है. इसमें बिक्री सप्लाई और खरीद सप्लाई का आंकड़ा भरना होता है.