Hidden Charges: अगर आपने भी कभी ऑनलाइन सामना की खरीदारी की, फ्लाइट की टिकट बुक की हो या किसी ऐप से खाना ऑर्डर किया हो, तो आपने कई दफा यह जरूर गौर किया होगा कि शुरुआत में दिखाई गई कीमत और पेमेंट के समय दिखने वाली वही रकम बढ़ जाती है. हालांकि कई बार लास्ट पेमेंट के वक्त ऐसे चार्ज भी शामिल किए जाते हैं, जिनकी जानकारी आपको पहले से नहीं दी जाती है, जिन्हें ‘डार्क पैटर्न’ कहा जाता है. यही वजह है कि आज ज्यादातर लोग एक्स्ट्रा चार्ज का शिकार हो जाते हैं.
ग्राहकों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यसभा में जानकारी दी कि केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सख्ती बरती हैं और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई भी की हैं. इनमें शामिल Zepto, IndiGo, FirstCry, Physics Wallah और SpiceJet जैसी कंपनियां.
क्या होते हैं डार्क पैटर्न?
डार्क पैटर्न एक ऐसे डिजिटल डिज़ाइन है जो ग्राहकों को किसी खास ऑप्शन की ओर धकेलने या एक्स्ट्रा पेमेंट कराने के लिए बनाए जाते हैं. ऐसे में ज्यादातर ग्राहकों को कुछ पता भी नहीं चलता है और उसके बिल में एकस्ट्रा चार्ज जोड़ दिया जाता है.
इमरजेंसी फंड बनाने का सही तरीका क्या है, FD में पैसा लगाएं या सोने में?
कंपनियां कौन तरीकों से जोड़ती हैं एकस्ट्रा चार्ज?
ड्रिप प्राइसिंग: यह सिस्टम है जिसमें शुरुआती तौर पर कम कीमत दिखाई जाती है, लेकिन पेमेंट के लास्ट समय में उसमें हैंडलिंग फीस, सुविधा शुल्क, प्लेटफॉर्म चार्ज जैसी कई फीस जोड़ दिए जाते हैं. जिसके बाद ग्राहकों को अपने असल कीमत का पता लास्ट में चलता है.
बास्केट स्नीकिंग: कुछ प्लेटफॉर्म बिना ग्राहक की अनुमति के कार्ट में सदस्यता, बीमा, दान या अन्य सेवाएं पहले से जोड़ देते हैं. ऐसे में कई लोग जल्दबाजी कारण इन्हें हटाना भूल जाते हैं और एक्स्ट्रा पेमेंट कर बैठते हैं.
कन्फर्म शेमिंग: इस तकनीक में ग्राहक को किसी एकस्ट्रा सेवा को मना करने पर ऐसे संदेश दिखाते हैं, जिससे ग्राहक मानसिक दबाव महसूस करता है और एकस्ट्रा सेवा खरीद लेते हैं.
सरकार ने क्या कार्रवाई की?
- Zepto पर 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.
- Physics Wallah पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.
- FirstCry, PharmEasy, SpiceJet और अन्य कंपनियों पर भी कार्रवाई हुई.
- CCPA ने कई कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म से भ्रामक फीचर हटाने के आदेश दिया है.
इन एकस्ट्रा चार्ज से कैसे बचें?
- पेमेंट से पहले लास्ट बिल को ध्यान से देखें.
- पहले से चुने गए सदस्यता, बीमा या दान वाले ऑप्शनों को हटाएं.
- हमेशा जल्दबाजी में पेमेंट से बचें.
- हर एकस्ट्रा चार्ज की अच्छी तरह जांच करें.
- गलत या जबरन लगाए गए चार्ज की शिकायत राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर करें.
1977 में सिंडिकेट बैंक के चीफ को कितनी मिलती थी सैलरी? ऑफर लेटर वायरल
