अकेले शेयर मार्केट का ही नहीं, क्रिप्टो का भी हाल है बेहाल; निवेशकों के डूब गए 19 लाख करोड़
Crypto Market: बिटकॉइन और अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है. इसकी बड़ी वजह अमेरिकी निवेश प्रतिबंध और ट्रेड वॉर की आशंकाओं के बीच निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर होना है.

Crypto Market Loss: शेयर मार्केट की तरह क्रिप्टो का भी हाल इन दिनों बेहाल है. अमेरिकी टैरिफ के चलते ट्रेड वॉर और अमेरिकी इकोनॉमी को आशंकाओं के बीच इंवेस्टर्स का सेंटिमेंट कमजोर बना हुआ है. बीते मंगलवार को बिटकॉइन इस साल पहली बार 90,000 डॉलर से नीचे लुढ़क गया. इससे निवेशक भारी मात्रा में अपनी एसेट बेचने लगे.
क्रिप्टो मार्केट का है बुरा हाल
बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपियन यूनियन पर 25 परसेंट टैरिफ लगाने की धमकी दी. इसके चलते इक्विटी और क्रिप्टो मार्केट दोनों में गिरावट देखने को मिली. पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन में 7 परसेंट तक की गिरावट देखने को मिली, जिससे क्रिप्टो बाजार से 230 बिलियन से डॉलर का सफाया हो चुका है.
सबसे ज्यादा असर एथेरियम, सोलाना, XRP और BNB जैसे टॉप ऑल्टकॉइन पर पड़ा है, जिनमें 5 परसेंट से 12 परसेंट तक की गिरावट दर्ज की गई. इस भारी गिरावट के चलते क्रिप्टो मार्केट में बड़े पैमाने पर बिकवाली देखने को मिल रही है. CoinGlass की डेटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 364,596 ट्रेडर्स ने अपने एसेट बेचे और लिक्विडेशन 1.34 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है.
ट्रंप के आने के बाद पड़ा बड़ा असर
बता दें कि कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी सत्ता संभालने के बाद ही क्रिप्टो और स्टॉक मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है. इसके साथ, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट को स्थिर रखने का भी मार्केट पर दबाव है, इससे अमेरिकी उपभोक्ताओं का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है. लोगों के मन में महंगाई बढ़ने का डर है, जिससे खर्च कम हो सकता है और इसका असर अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है.
क्रिप्टो हैकिंग से भी घबराए निवेशक
इन सभी के साथ हाल ही में ByBit के हैक से भी मार्केट में खलबली मची हुई है. बता दें कि दुबई बेस्ड क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बायबिट के इथेरियम वॉलेट से हैकर ने 400,000 इथेरियम चुरा लिए, जिनकी कीमत लगभग 1.5 बिलियन डॉलर (13,000 करोड़ रुपये) है. अमेरिकी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने बुधवार को उत्तर कोरिया के लाजारस ग्रुप (Lazarus Group) पर इसका आरोप लगाया.
ये भी पढ़ें:
Multibagger Share: 4 रुपये के इस शेयर ने बदल दी किस्मत, 1 लाख का बना दिया 2 करोड़
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























