मुंबई: देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रह हैं. इसके संक्रमण को रोकने के लिए पिछले कई दिनों से चला रहा लॉकडाउन 14 अप्रैल तक जारी रहेगा. इस महामारी से निपटने के लिए देश भर से लोग राहत कोष में दान कर मदद का हाथ बढ़ा रहें है. कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान की मदद के लिए 28 मार्च को पीएम-केयर्स फंड गठित किया गया था. इसके बाद बॉलीवुड सितारें, क्रिकेटर, उद्योगपति सभी ने डोनेशन दे राज्य सरकार की मदद की है.
वहीं अब वित्तीय सेवा प्रदाता एचडीएफसी समूह ने कोरोना वायरस के खिलाफ जारी अभियान में प्रधानमंत्री राहत कोष (पीएम-केयर्स फंड) में 150 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. एचडीएफसी लिमिटेड के चेयरमैन दीपक पारीक ने एक बयान में कहा, ‘‘यह हम सभी के लिये अनिश्चित और प्रयास करने वाला दौर है. पीएम केयर्स फंड में हमारा योगदान केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, सशस्त्र बलों, अर्द्धसैनिकों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों आदि की सराहना के लिये है।’’
कोरोना वायरस के चलते देश में मरीज़ों की संख्या बढ़कर 2400 के पार हो चुकी है वहीं 53 लोगों की मौत हो चुकी है. लोगों से सरकार और प्रशासन घरों में रहने की अपील कर रहीं है, साथ ही इस वायरस को फैलने से रोकने में हर संभव प्रयास कर रहीं है.
ये भी पढ़े.
COVID-19: पीएम मोदी ने राज्यों के CM से की चर्चा, कहा- टेस्ट, ट्रेसिंग, आइसोलशन और क्वॉरन्टीन पर हो मुख्य फोकस Coronavirus: सरकार को चीन के खिलाफ ICJ जाने की सलाह, 500 बिलियन डॉलर का हर्जाना वसूलने की मांग