नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही कई बड़े त्योहार आने वाले हैं. अब 8 नवंबर को दीवाली का त्योहार है और उसके बाद 15 नवंबर को छठ का त्योहार मनाया जाएगा. ऐसे में कई लोगों ने दीवाली की खरीदारी के साथ-साथ ही छठ की भी खरीदारी शुरू कर दी है. छठ के लिए व्रत रखने वाले लोगों को कई तरह की चीजों की जरूरत पड़ती है, लेकिन इस समय बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है.

Continues below advertisement

अगर आपको भी छठ पूजा से जुड़ा कई सामान खरीदना है तो आपको बाजार जाकर भीड़भाड़ में सामान खरीदने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप क्विक कॉमर्स ऐप्स की मदद से छठ पूजा का काफी सामान मंगवा सकते हैं. ऐसे में जानते हैं कि क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit और Zepto जैसे ऐप्स के जरिए क्या-क्या सामान मंगवाए जा सकते हैं.  

Blinkit और Zepto पर क्या-क्या मिलेगा?

Continues below advertisement

खासबात ये है कि क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर कई जरूरी चीजें मिल जाती हैं. इन दोनों प्लेटफॉर्म पर आपको कपूर, देसी घी के दीये, रुई की बाती, अगरबत्ती, धूप, रोली, मौली और चावल जैसी कई चीजें आसानी से मिल जाएंगी. इसके साथ ही आप पूजा की थाली और पूजा में इस्तेमाल किए जाने वाले लाल और पीले कपड़े भी ऐप पर देख सकते हैं.

ठेकुआ बनाने का भी मिलेगा सामान

छठ पूजा में ठेकुआ बनाना जरूरी होता है तो सबसे खासबात ये है कि आप इसके लिए जरूरी सामग्री और व्रत से जुड़े दूसरे सामान भी ऑर्डर कर सकते हैं. ऑनलाइन ही आपको कई फल भी मिल जाएंगे, जैसे केला, सेब, अमरूद, अनार. क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म का सबसे बड़ा फायदा यही है कि आपका सामान कम समय में डिलीवर कर दिया जाता है. इससे आपको बाजार में जाकर खरीदारी करने की जरूरत नहीं पड़ती है. इन ऐप्स पर आपको लगभग ज्यादातर सामान मिल जाएगा, जिससे आपको बाजार नहीं जाना पड़ेगा और आपका काफी समय भी बच सकता है.

ऐप में यहां मिलेगा पूजा का सामान

अगर आप भी ऑनलाइन छठ पूजा का सामान मंगवाने वाले हैं तो आप Blinkit और Zepto ऐप में जाकर Pooja Needs Festive या Specials सेक्शन में जा सकते हैं. इन सेक्शन पर जाकर आप अपनी जरूरत का सामान खरीद सकते हैं. 

दिवाली पर इस राज्य में निशुल्क गैस सिलेंडर बांटेगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ