PIB Fact Check News: केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से देश की महिलाओं के लिए कई खास योजनाएं चलाई जा रही हैं. सरकार ने देश के गरीबों, किसानों, कामगारों और महिलाओं समेत सभी वर्ग के लिए लोगों के लिए कई खास स्कीम चलाई हैं. इस बीच सरकार की कई स्कीमों को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर कई तरह के मैसेज और वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहे हैं. 

महिलाओं को मिल रहे 2 लाख 20 हजारआज हम आपको एक वीडियो के बारे में बताएंगे, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी महिलाओं को 'प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना' के तहत 2 लाख 20 हजार रुपये की नकद राशि दी जा रही है. इसके साथ ही 25 लाख रुपये तक का लोन भी दिया जा रहा है. 

PIB ने किया फैक्ट चेकइस वायरल वीडियो की सच्चाई का पता लगाने के लिए पीआईबी ने फैक्ट चेक किया है और फैक्ट चेक में यह वीडियो फर्जी पाया गया है. पीआईबी ने बताया कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है. केंद्र सरकार की ओर से इस तरह की कोई योजना नहीं चलाई जा रही है. 

PIB ने ट्वीट में लिखी ये बातPIB ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा है कि एक #YouTube वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी महिलाओं को 'प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना' के तहत 2 लाख 20 हजार रूपए की नकद धनराशि और साथ ही ₹25 लाख तक का लोन दे रही है.

फर्जी मैसेज को न करें शेयरपीआईबी ने फैक्ट चेक के बाद में इस मैसेज को पूरी तरह से फर्जी बताया है. पीआईबी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तरह के मैसेज से सभी लोग सावधान रहें. पीआईबी ने लोगों से ऐसे मैसेज को आगे फॉरवर्ड नहीं करने को कहा. ऐसे मैसेज के बहकावे में आकर आप अपनी निजी जानकारी और पैसों को खतरे में डालते हैं.

आप भी करा सकते हैं फैक्ट चेकअगर आपके पास में भी कोई इस तरह का मैसेज आता है तो आप उसकी सच्चाई के बारे में पता लगाने के लिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. आप पीआईबी के जरिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. इसके लिए आपको ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना है. इसके अलावा आप वॉट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail.com पर भी वीडियो भेज सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:LPG Gas Agency खोलकर हर महीने करें 3 से 4 लाख की कमाई, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, जल्दी करें

Indian Railways: कोरोना के बाद रेलवे का बड़ा फैसला, ट्रेनों के टाइम टेबल में होगा बदलाव, कई ट्रेनें हो जाएंगी बंद