नई दिल्ली: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही और दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 15 रुपये की हानि के साथ 31,460 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ. सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि आभूषण कारोबारियों के साथ साथ खुदरा विक्रेताओं की सुस्त मांग तथा वैश्विक बाजारों में कमजोरी के कारण यहां सोने की कीमतों में गिरावट आई.
दिल्ली में 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 15-15 रुपये गिरकर क्रमश: 31,460 रुपये और 31,310 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ. शुक्रवार को सोने में 65 रुपये की हानि दर्ज हुई थी. हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपये प्रति इकाई के पूर्वस्तर पर बनी रही. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में, सोना घट कर 1,221.88 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर चल रहा था जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 14.17 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर थी.
चांदी में भी दर्ज की गई 515 रुपये की गिरावट
औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर मांग के कारण चांदी की कीमत भी 515 रुपये के हानि के साथ 36,560 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी. जबकि साप्ताहिक डिलीवरी 459 रुपये घटकर 35,147 रुपये प्रति किलो रह गयी. हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल और बिकवाल क्रमश: 72,000 रुपये और 73,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर बने रहे.
राहुल गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ करते हुए कहा- कैसे हिंदू हैं PM मोदी?
VIDEO: Inside Photos: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास की शादी में शाही अंदाज में हो रहा है मेहमानों को स्वागत