नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने दिल्ली विधानसभा का सात दिवसीय बजट सत्र 22 फरवरी से बुलाने का फैसला किया है. एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को बताया गया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ. सरकार ने एक बयान में कहा, ‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने मंगलवार को हुई बैठक में 22 से 28 फरवरी 2019 तक छठी दिल्ली विधानसभा के आठवें सत्र (बजट सत्र) को बुलाने की सिफारिश की है.’ पिछले साल, आम आदमी पार्टी सरकार ने विधानसभा में 2018-19 के लिए 53 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया था जिसमें पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और जल पर जोर दिया गया था. उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पिछले साल विधानसभा के बजट सत्र में कहा था कि यह सरकार का पहला ‘पर्यावरण अनुकूल बजट’ है जिसका उद्देश्य शहर में प्रदूषण पर लगाम कसना है. BUDGET 2019: इस बार शेयर बाजार के लिए ये एलान साबित हो सकते हैं गेमचेंजरBUDGET 2019: स्टार्टअप्स की हैं कुछ उम्मीदें, सरकार से कर रहे हैं बड़ी मांगBUDGET 2019: जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री की सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाकर 4% करने की मांगरकार का तोहफाः केंद्रीय संस्थानों में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होंगी, मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी