एक्सप्लोरर

Bonus Stock: पैसा कमाने के लिए हो जाइए तैयार, अगले हफ्ते ये तीन स्टॉक भरने वाले हैं आपकी झोली

Bonus Stock: अगर आप इन कंपनियों के शेयरधारक नहीं हैं, तो रिकॉर्ड डेट से पहले आपको इन कंपनियों के शेयर्स खरीदना जरूरी है. रिकॉर्ड डेट के बाद खरीदे गए शेयर्स पर बोनस का लाभ नहीं मिलेगा.

Bonus Stock: भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता कई महीनों बाद अच्छा रहा. सिर्फ 5 दिनों में निवेशकों ने 22 लाख करोड़ रुपये की कमाई की. आने वाला हफ्ता भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है. दरअसल, अगले हफ्ते तीन कंपनियों के शेयर्स एक्स-बोनस ट्रेड करने वाले हैं. इन तीन कंपनियों में बीटा ड्रग्स लिमिटेड, धनलक्ष्मी रोटो स्पिनर्स लिमिटेड और केबीसी ग्लोबल लिमिटेड शामिल हैं.

पहली कंपनी बीटा ड्रग्स लिमिटेड

बीटा ड्रग्स ने 19 मार्च को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को सूचित किया था कि उनकी बोर्ड मीटिंग 27 मार्च, 2025 को होगी. इस मीटिंग में कंपनी 4,80,693 फुली पेड-अप इक्विटी शेयर्स (फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर) को बोनस इश्यू के तौर पर जारी करने पर विचार करेगी. यह शेयर्स मौजूदा शेयरधारकों को जारी किए जाएंगे.

दूसरी कंपनी धनलक्ष्मी रोटो स्पिनर्स लिमिटेड

इस कंपनी ने 11 मार्च, 2025 को हुई एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) में शेयरधारकों से बोनस इश्यू को मंजूरी मिलने की जानकारी दी. कंपनी को बीएसई से भी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल मिल चुका है. धनलक्ष्मी रोटो स्पिनर्स 39,00,300 बोनस इक्विटी शेयर्स (फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर) जारी करेगी. यह बोनस इश्यू 1:1 के अनुपात में होगा, यानी हर 1 मौजूदा शेयर पर 1 नया शेयर मिलेगा. कंपनी ने "रिकॉर्ड डेट" 26 मार्च, 2025 (T-डे) तय किया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन से शेयरधारक बोनस शेयर्स पाने के हकदार हैं.

तीसरी कंपनी केबीसी ग्लोबल लिमिटेड

केबीसी ग्लोबल ने भी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर्स देने का फैसला किया है. कंपनी ने 28 मार्च, 2025 को "रिकॉर्ड डेट" तय की है. यह तारीख यह तय करेगी कि कौन से शेयरधारक बोनस शेयर्स पाने के लिए योग्य हैं.

केबीसी ग्लोबल ने 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर्स जारी करने की सिफारिश की है. यानी, हर 1 मौजूदा शेयर (फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर) पर 1 नया शेयर मिलेगा. हालांकि, यह प्रस्ताव अभी शेयरधारकों की मंजूरी का इंतज़ार कर रहा है.

क्या होता है बोनस शेयर?

बोनस शेयर्स कंपनी द्वारा मौजूदा शेयरधारकों को मुफ्त में दिए जाते हैं. यह शेयर्स कंपनी के प्रॉफिट या रिजर्व्स से जारी किए जाते हैं. बोनस शेयर्स मिलने से शेयरधारकों की होल्डिंग बढ़ जाती है.

अगर आप इन कंपनियों के शेयरधारक नहीं हैं, तो रिकॉर्ड डेट से पहले आपको इन कंपनियों के शेयर्स खरीदना जरूरी है. रिकॉर्ड डेट के बाद खरीदे गए शेयर्स पर बोनस का लाभ नहीं मिलेगा.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: इनोवेशन, AI और भविष्य..., टेक्नोलॉजी पर तेजी बढ़ते भारत को बिल गेट्स की बड़ी हिदायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में महिलाओं ने लिया 76 लाख करोड़ का कर्ज, इतने पैसे का करती क्या हैं? इस रिपोर्ट से समझिए
भारत में महिलाओं ने लिया 76 लाख करोड़ का कर्ज, इतने पैसे का करती क्या हैं? इस रिपोर्ट से समझिए
LPG prices: कितने में मिल रहा आज 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें दिल्ली से कोलकाता तक क्या है भाव?
कितने में मिल रहा आज 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें दिल्ली से कोलकाता तक क्या है भाव?
Petrol-Diesel Price: आज आपके नजदीकी पंप स्टेशन में कितने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल? जानें ताजा रेट
आज आपके नजदीकी पंप स्टेशन में कितने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल? जानें ताजा रेट
₹10900 करोड़ का कोई वारिस नहीं! PF खातों में पड़ी है लावारिस दौलत, कहीं ये पैसा आपका तो नहीं?
₹10900 करोड़ का कोई वारिस नहीं! PF खातों में पड़ी है लावारिस दौलत, कहीं ये पैसा आपका तो नहीं?

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran Peace Talks in Pakistan: गालिबाफ, अराघची, विटकॉफ से कुशनर तक... पाकिस्तान में होने वाली US-ईरान बातचीत में कौन-कौन होगा शामिल? देखें लिस्ट
गालिबाफ, अराघची, विटकॉफ, कुशनर... PAK में होने वाली US-ईरान बातचीत में कौन-कौन होगा शामिल?
Mathura Boat Tragedy: मथुरा हादसे से पहले का वीडियो आया सामने, नाव पलटने से पहले भजन-कीर्तन कर रहे थे श्रद्धालु
मथुरा हादसे से पहले का वीडियो आया सामने, नाव पलटने से पहले भजन-कीर्तन कर रहे थे श्रद्धालु
US Iran Peace Talks: खून से सने बैग और जूते... पाकिस्तान मीटिंग से पहले ईरान के स्पीकर गालिबाफ ने शेयर की मीनाब अटैक की दर्दनाक तस्वीर
खून से सने बैग और जूते... PAK मीटिंग से पहले ईरान के स्पीकर गालिबाफ ने शेयर की मीनाब अटैक की दर्दनाक तस्वीर
अनंत अंबानी के बर्थडे में भजन-कीर्तन में डूबे दिखे रणवीर सिंह से गौरी खान, जाह्नवी कपूर ने किया गरबा डांस, सामने आई Inside वीडियो
अनंत अंबानी के बर्थडे में भजन-कीर्तन में डूबे दिखे रणवीर सिंह से गौरी खान, जाह्नवी कपूर ने किया गरबा डांस
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
Explained: कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने के बाद युवक की मौत! एक्सपर्ट्स से जानें- गर्मियों में कैसे पकाएं और खाएं खाना
कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने के बाद मौत! एक्सपर्ट्स से जानें- गर्मियों में कैसे पकाएं-खाएं खाना
Kitchen Gardening Tips: गर्मी में बाजार की भीड़ से बचें, घर के छोटे से कोने में उगाएं अपनी पसंद की 15 सब्जियां
गर्मी में बाजार की भीड़ से बचें, घर के छोटे से कोने में उगाएं अपनी पसंद की 15 सब्जियां
BPSC Civil Judge Vacancy 2026: बिहार में सिविल जज के 173 पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
बिहार में सिविल जज के 173 पदों पर भर्ती, 30 अप्रैल तक करें आवेदन
Embed widget