एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप की वजह से कंगाल हो गए Bitcoin के निवेशक, ऑलटाइम हाई से 25 फीसदी नीचे आ गई कीमत

Bitcoin की यह गिरावट तब शुरू हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने 4 मार्च से मैक्सिको और कनाडा पर 25 फीसदी टैरिफ और चीन पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की.

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) जब से अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं पूरी दुनिया में उथल-पुथल मच गई है. भारत समेत कई देशों के शेयर बाजार ऐसे गिरे कि अभी तक खड़े नहीं हो पाए हैं. इसके अलावा ट्रंप की नीतियों का असर बिटकॉइन में भी साफ देखा जा सकता है. मौजूदा समय में Bitcoin में अपने ऑल टाइम हाई से 25 फीसदी की गिरावट आई है और यह अब अपने 80,000 डॉलर के स्तर से नीचे चला गया है.

Bitcoin, जो पिछले महीने 109,000 डॉलर के अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच चुका था, अब भारी गिरावट के दौर से गुजर रहा है. दरअसल, ट्रेडर्स और निवेशक अब जोखिम वाले एसेट्स से दूरी बना रहे हैं, क्योंकि वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है.

ट्रंप की नीतियों की वजह से गिरा बिटकॉइन

Bitcoin की यह गिरावट तब शुरू हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 मार्च से मैक्सिको और कनाडा पर 25 फीसदी टैरिफ और चीन पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की. इससे वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई और निवेशकों ने क्रिप्टोकरेंसी से हाथ खींचना शुरू कर दिया.

शुक्रवार को एशियाई कारोबारी घंटों के दौरान Bitcoin 25 फीसदी गिरकर 79,525.88 डॉलर पर आ गया. CoinMarketCap डेटा के अनुसार, सुबह 9:50 IST पर Bitcoin 5.47 फीसदी गिरकर 80,078.76 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था. यह 11 नवंबर के बाद का सबसे निचला स्तर था.

दूसरे क्रिप्टोकरेंसी भी गिरे

सिर्फ Bitcoin ही नहीं, बल्कि Ether, Solana और XRP जैसी दूसरी क्रिप्टोकरेंसी भी इस गिरावट से प्रभावित हुईं. माना जा रहा है कि क्रिप्टो की यह गिरावट अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताओं और ट्रंप की नीतियों की वजह से आई है. Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, निवेशकों को उम्मीद थी कि ट्रंप क्रिप्टो के लिए सकारात्मक कदम उठाएंगे, लेकिन अब तक उनकी तरफ से कोई ठोस योजना सामने नहीं आई है. Bitgo के OTC ट्रेडिंग डायरेक्टर Stefan von Haenisch का कहना है, "यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि हम यहां तक पहुंच चुके हैं. निवेशक ट्रंप की क्रिप्टो नीतियों को लेकर अभी भी स्पष्टता चाहते हैं."

शेयर बाजार भी गिरा

क्रिप्टो के अलावा, S&P 500 इंडेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि अमेरिका में कमजोर कंज्यूमर कॉन्फिडेंस डेटा के चलते निवेशकों को अर्थव्यवस्था को लेकर संदेह होने लगा है.अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि ट्रंप क्रिप्टो मार्केट के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं.

ये भी पढ़ें: LPG सिलेंडर से लेकर म्यूचुअल फंड और FD तक...1 मार्च से होंगे ये 5 बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर दिखेगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI Action: दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त
दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनी पर FSSAI का एक्शन, वोदका और व्हिस्की का स्टॉक जब्त
UPI Charge: 'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
'आप पूरी तरह से कायर हैं', UPI चार्ज को लेकर किस पर भड़की निर्मला सीतारमण?
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
गॉसिप बेचकर कमाए लाखों, 67 साल की महिला ने खरीदे दो घर
ऑनलाइन ठगी में पैसा गया तो क्या बैंक करेगा भरपाई? समझ लें कोर्ट ने इस पर क्या कहा है
ऑनलाइन ठगी में पैसा गया तो क्या बैंक करेगा भरपाई? समझ लें कोर्ट ने इस पर क्या कहा है

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget