एक्सप्लोरर

Bitcoin Price: डोनॉल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले Bitcoin ऑल टाइम हाई, 109,000 डॉलर से ऊपर पहुंची कीमत

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान के दौरान क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया था. उन्होंने वादा किया था कि वह अमेरिका को क्रिप्टोकरेंसी का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए काम करेंगे.

Bitcoin Price Today: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले, Bitcoin ने एक नया ऐतिहासिक छलांग लगाय है. आज सुबह, Bitcoin की कीमत 109,241 डॉलर तक पहुंच गई. एक्सपर्ट्स की मानें तो यह तेजी ट्रंप की संभावित क्रिप्टो-फ्रेंडली नीतियों की उम्मीदों के चलते हुई है.

डोनाल्ड ट्रंप ने किया कमाल

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान के दौरान क्रिप्टोकरेंसी को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया था. उन्होंने वादा किया था कि अगर वह राष्ट्रपति बने, तो वह अमेरिका को क्रिप्टोकरेंसी का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए काम करेंगे. उनके प्रशासन में क्रिप्टोकरेंसी कंपनियों पर विनियामक बोझ को कम करने और डिजिटल करेंसी को अपनाने को बढ़ावा देने की संभावना है.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद, क्रिप्टो बाजार में और तेजी देखने को मिल सकती है. पिछले कुछ दिनों में Bitcoin की कीमत में 40 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हुई है, जो इस बात का संकेत है कि बिटकॉइन निवेशक ट्रंप के प्रशासन से सकारात्मक बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं.

कई और क्रिप्टोकरेंसी में दिखी तेजी

Bitcoin की कीमत में इस उछाल ने न केवल निवेशकों को आकर्षित किया है, बल्कि दूसरे क्रिप्टोकरेंसी जैसे Ethereum और Dogecoin में भी तेजी लाई है. Ethereum की कीमत में 6.5 फीसदी और Dogecoin में 18 फीसदी की तेजी देखी गई. आपको बता दें, इस तेजी के बाद Bitcoin का मार्केट कैप अब 1.445 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है.

इन बातों का रखें ख्याल

Bitcoin ने हाल ही में भले ही शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन क्रिप्टो बाजार बहुत ज्यादा अस्थिर होता है. अगर ट्रंप प्रशासन अपनी नीतियों में बदलाव करता है या बाजार में कोई नकारात्मक खबर आती है, तो Bitcoin की कीमतों में गिरावट भी संभव है. निवेशकों को सतर्क रहना होगा और अपने निवेश फैसलों को समझदारी से लेना होगा.

ट्रंप मीम कॉइन लॉन्च

इसी बीच, 19 जनवरी को डोनाल्ड ट्रंप ने अपने नए मीम कॉइन $TRUMP को भी लॉन्च किया है, जिसने क्रिप्टो बाजार में हलचल मचा दी है. यह कॉइन लॉन्च होते ही 300 फीसदी की बढ़त दर्ज कर चुका है. हालांकि, मेलानिया ट्रंप द्वारा लॉन्च किए गए $MELANIA कॉइन ने $TRUMP कॉइन की कीमत पर नकारात्मक प्रभाव डाला.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: TRUMP मीम कॉइन ने लॉन्च होते ही लगाई 300 फीसदी की छलांग, सबको बनाया मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI ठगों के नए पैंतरे से सावधान! आपके मोबाइल के साथ ऐसे करते हैं खेल
UPI ठगों के नए पैंतरे से सावधान! आपके मोबाइल के साथ ऐसे करते हैं खेल
चंडीगढ़ में उबर और रैपिडो पर लगा बैन, 6 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड
चंडीगढ़ में उबर और रैपिडो पर लगा बैन, 6 महीने के लिए लाइसेंस सस्पेंड
Swiggy-Zomato पर वार्निंग लेबल चाहते हैं कस्टमर्स, सर्वे में हुआ खुलासा
Swiggy-Zomato पर वार्निंग लेबल चाहते हैं कस्टमर्स, सर्वे में हुआ खुलासा
आपका भी UPI अकाउंट हो सकता है फ्रीज, जानें क्या कहता है RBI
आपका भी UPI अकाउंट हो सकता है फ्रीज, जानें क्या कहता है RBI

वीडियोज

Delhi Murder Case: दिल्ली में क्या 'मणिपुरी' होना गुनाह है?। Bharat Ki Baat
Fuffa Controversy | PM Modi Statement: 'गूंज Vs हुंकार'Gen-Z लगाएगा पार! | Rahul Gandhi | ABP News
Fuffa Controversy | PM Modi Statement: सियासत का 'नाराज फूफा' कौन? | Vadodara | Breaking News | ABP
ABP Report: 'अनाक क्राकाटोआ' ज्वालामुखी में विस्फोट, ज्वालामुखी से फव्वारे। Volcano Indonesia
Bollywood News: ‘Haiwaan’ का टाइटल ट्रैक रिलीज़! Akshay या Saif, कौन होगा हीरो और कौन बनेगा Haiwaan? (08.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
यूपी चुनाव: 100 सीटों के लिए BJP का प्लान तैयार, PDA की निकाली काट?
यूपी चुनाव: 100 सीटों के लिए BJP का प्लान तैयार, PDA की निकाली काट?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ओवैसी ने SIR पर उठाए सवाल, कहा - '6 से ज्यादा बच्चों वाले वोटरों को...'
ओवैसी ने SIR पर उठाए सवाल, कहा - '6 से ज्यादा बच्चों वाले वोटरों को...'
पाकिस्तान का ध्वज ब्रिटेन के किले पर फहराया, भड़के नेता ने कहा- 'हमारी संस्कृति पर...'
पाकिस्तान का ध्वज ब्रिटेन के किले पर फहराया, भड़के नेता ने कहा- 'हमारी संस्कृति पर...'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, देखें Top-5 लिस्ट
Embed widget