एक्सप्लोरर

Bikaji: बीकाजी ने लगा दिया नॉट फॉर सेल का बोर्ड, कहा- कोई कितनी भी कीमत लगाए हम नहीं बेचेंगे कंपनी 

Bikaji Foods: हाल ही में हल्दीराम को खरीदने के लिए कई कंपनियों ने कोशिश की थी. इस पर बीकाजी ने कहा है कि हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कि ऑफर क्या है क्योंकि हम कंपनी नहीं बेचेंगे.

Bikaji Foods: भारत की फूड एवं स्नैक्स बनाने वाली कंपनियों को अपना बनाने के लिए हाल के दिनों में बड़ी कंपनियों ने कोशिशें तेज कर दी हैं. हाल ही में हल्दीराम (Haldiram) को खरीदने के लिए टाटा ग्रुप (Tata Group) और ब्लैकस्टोन (Blackstone) के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने दांव खेला था. मगर, कंपनी के वैल्यूएशन को लेकर बात अटक गई. अब भारत के दिग्गज ब्रांड बीकाजी फूड्स (Bikaji Foods) पर भी कई कंपनियों की नजर है. लेकिन, बीकाजी साफ कर दिया है कि वो कंपनी बेचने के लिए राजी नहीं हैं. कंपनी ने कहा है कि कोई कितनी भी कीमत हमें ऑफर करे, हम अपना कारोबार नहीं बेचेंगे. 

हमें कोई फर्क नहीं पड़ता लोग क्या ऑफर लगा रहे 

बीकाजी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मनोज वर्मा ने रायटर्स से कहा कि कंपनी को लेकर हमारी सोच साफ है. हम तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं. हम कंपनी बेचने के बारे में सोच भी नहीं रहे. हमने नॉट फॉर सेल का बोर्ड लगा दिया है. हमें कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग बीकाजी फूड्स (Bikaji Foods) के लिए क्या ऑफर लगा रहे हैं. भारत का स्नैक्स मार्केट (Snacks Sector) तेजी से बढ़ा है. लोग पैकेज्ड फूड खरीद रहे हैं. हम इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ लेना चाहते हैं. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या उन्हें किसी कंपनी से इस बारे में ऑफर मिला है. 

कंपनी की वैल्यूएशन 2.55 अरब डॉलर के पार 

बीकाजी में मेजोरिटी शेयर शिव रतन अग्रवाल और उनकी फैमिली के पास हैं. शिव रतन अग्रवाल (Shiv Ratan Agarwal) कंपनी के फाउंडर हैं. हल्दीराम में निवेशकों द्वारा रुचि दिखाने के बाद से बीकाजी के शेयर लगभग 67 फीसदी बढ़ चुके हैं. कंपनी की वैल्यूएशन 2.55 अरब डॉलर हो चुकी है. इससे पहले हल्दीराम ने जनवरी में प्रताप स्नैक्स (Prataap Snacks) के मेजोरिटी शेयर खरीदने की कोशिश की थी. बुधवार को बीकाजी के शेयर गिरावट के साथ 835 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. 

भुजियालालजी और अरीबा फूड्स में खरीदी हिस्सेदारी

मनोज वर्मा ने कहा कि अचानक से इस सेक्टर पर सबकी नजर पड़ गई है. उन्होंने माना कि जल्द ही बड़े निवेशक इस बाजार में एंट्री लेने वाले हैं. इसके बाद प्रतिस्पर्धा और तेज होगी. साथ ही सेक्टर और बड़ा हो जाएगा. बीकाजी ने हाल ही में भुजियालालजी (Bhujialalji) और अरीबा फूड्स (Ariba Foods) में हिस्सेदारी खरीदी थी. कंपनी इस साल कई और कंपनियों का अधिग्रहण करने के बारे में सोच रही है ताकि फ्रोजन फूड मार्केट में अपनी जगह मजबूत की जा सके. इसके लिए कंपनी 1 से 1.5 अरब रुपये तक खर्च करने को तैयार है.

ये भी पढ़ें 

Jan Dhan Yojana: 10 साल में 53 करोड़ से ज्यादा खुले अकाउंट, कुल जमा 2 लाख करोड़ रुपये के पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंक दिया', पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
'US ने हमें टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल कर फेंका', PAK के रक्षामंत्री ने संसद में रोया रोना
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
HDFC बैंक विवाद: 'मैं ठाकुर हूं' के बाद 'मैं ब्राह्मण हूं' भी आईं सामने, जानें किसने क्या कहा?
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
PM मोदी से फैमिली के साथ मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता, शेयर कीं PHOTOS
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
राजपाल यादव के घर खा-पीकर स्टार बने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-दिब्येंदु जैसे एक्टर्स, मुसीबत में लापता हैं करीबी दोस्त
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
Astronaut कैसे बनें? जानिए पढ़ाई, कोर्स, सैलरी और ISRO-NASA का पूरा रास्ता
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
“बच्चों को पालो नहीं, मजबूत बनाओ” थायरोकेयर फाउंडर डॉ ए वेलुमणि की पोस्ट से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
पीएफ अकाउंट में नहीं किया ये काम तो अटक जाएगा पैसा, जानें अपने काम की बात
Embed widget