Stock Market Closing On 14 September 2023: भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का ट्रेडिंग सेशन शानदार रहा है. निफ्टी रिकॉर्ड हाई 20,100 के ऊपर जाकर क्लोज हुआ है. तो मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में जोरदार रिकवरी देखने को मिली है. आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 52 अंकों के उछाल के साथ 67,519 अंकों पर बंद हुआ है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 33 अंकों पर जाकर क्लोज हुआ है. 

सेक्टर का हाल 

आज के ट्रेड में मिड कैप इंडेक्स 471 अंकों के उछाल के साथ 40,716 अंक तो स्मॉल कैप इंडेक्स 165 अंकों के उछाल के साथ 12,741 अंकों पर क्लोज हुआ है. इसके अलावा बैंकिंग, आईटी, ऑटो, मेटल्स, एनर्जी, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयर तेजी के साथ बंद हुए. जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, मीडिया सेक्टर के स्टॉक्स गिरकर बंद हुए. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 तेजी के साथ और 15 गिरावट के साथ बंद हुए. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 31 शेयर तेजी के साथ 19 गिरकर बंद हुए.   

इंडेक्‍स का नामबंद होने का स्‍तरउच्‍च स्‍तरनिम्‍न स्‍तरप्रतिशत बदलाव
BSE Sensex67,519.0067,771.0567,336.4600:01:09
BSE SmallCap37,726.5037,852.2237,483.571.15%
India VIX11.3212.0411.21-4.31%
NIFTY Midcap 10040,716.0540,740.8540,403.601.17%
NIFTY Smallcap 10012,741.9512,768.6012,659.101.31%
NIfty smallcap 505,836.255,860.255,801.901.18%
Nifty 10020,024.8020,083.7019,961.400.24%
Nifty 20010,721.0510,746.1510,685.350.37%
Nifty 5020,103.1020,167.6520,043.450.16%

2 लाख करोड़ रुपये बढ़ी निवेशकों की संपत्ति 

मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स में खरीदारी के चलते बाजार में शानदार तेजी रही तो निवशकों की संपत्ति में उछाल देखने को मिला है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 322.17 लाख करोड़ रुपये रहा है जो पिछले ट्रेडिंग सेशन में 320.23 लाख करोड़ रुपये रहा था. यानि आज के सत्र में निवेशकों की संपत्ति में 1.94 लाख करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है. 

चढ़ने-गिरने वाले स्टॉक्स 

आज के ट्रेड में महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.56 फीसदी, टाटा स्टील 1.66 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.52 फीसदी, नेस्ले 1.41 फीसदी, पावर ग्रिड 0.98 फीसदी, यूनियन बैंक 4.42 फीसदी, बैंक ऑफ इँडिया 3.57 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि यस बैंक 1.13 फईसदी, बाटा इंडिया 0.74 फीसदी, निप्पॉन 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

Success Story of Canva: सैकड़ों इन्वेस्टर ने जिसे किया था रिजेक्ट, आज 98 फीसदी दुनिया कर रही है उसका यूज