Apple Layoffs 2026: हार्डवेयर से हटकर AI आर्किटेक्चर पर फोकस करते हुए Apple Inc. Siri डिजिटल असिस्टेंट और Vision Pro हेडसेट से जुड़ी टीमों में छटनी करने जा रहा है. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, Apple अपनी 'इंटेलिजेंट सिस्टम्स एक्सपीरियंस' टीम के कर्मचारियों की भी छंटनी कर रही है. यह टीम कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग विभाग का हिस्सा है और डिवाइस पर कुछ AI फीचर्स के लिए जिम्मेदार है.

Continues below advertisement

इन बदलावों के तहत, कंपनी हेडसेट के लिए गेमिंग पर फोकस्ड 'विजन प्रो' टीम को काफी हद तक बंद कर रही है और डिवाइस के लिए इमर्सिव वीडियो कंटेंट बनाने वाली यूनिट का आकार भी कम कर रही है. कुल मिलाकर कंपनी ने 200 लोगों की छंटनी की है. इनमें से Vision Pro ऑर्गनाइजेशन से लगभग 100 पद और Siri और सॉफ्टवेयर टीमों से भी 100 पद खत्म कर दिए गए हैं.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर पूरा फोकस

एप्पल वॉयस असिस्टेंट Siri को पूरी तरह से रीबिल्ड कर रहा है. पुराना Siri आर्किटेक्चर अब नया AI संभालने के लिए काबिल नहीं रहा है. अब कंपनी को ऐसे कोडिंग एक्सपर्ट्स की जरूरत है, जिन्हें नई जनरेटिव एआई का काम आता हो इसलिए पुरानी टीम से 100 पद खत्म करने नई AI- सेंट्रिक भूमिकाएं बनाई जा रही हैं. 

Continues below advertisement

एप्पल ने अपने एक बयान में माना कि वह कुछ टीमों में बदलाव कर रहा है ताकि अपने बिजनेस को और बेहतर बनाया जा सके और यूजर्स को सबसे अच्छा अनुभव दिया जा सके. कंपनी ने कहा, "इस बदलाव के तहत हम नई भूमिकाएं (रोल्स) तो बनाएंगे ही, लेकिन इससे कुछ मौजूदा भूमिकाओं पर भी असर पड़ेगा. हम इन टीम मेंबर्स के योगदान के लिए उनके आभारी हैं और इस बदलाव के दौरान उनकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसमें उन्हें एप्पल में दूसरी भूमिकाओं के लिए आवेदन करने के मौके देना भी शामिल है."

Vision Pro से क्यों निकाले गए लोग?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, 3 लाख रुपये से अधिक की भारी कीमत और वजन के चलते विजन प्रो ग्राहकों को लुभाने में नाकाम रहा. ऊपर से इसके लिए 3D इमर्सिव वीडियो के एक-एक एपिसोड्स को बनाने में लाखों डॉलर का खर्च आ रहा था. कम यूजर बेस के कारण कंपनी के लिए यह घाटे का सौदा हो रहा था इसलिए एप्पल ने अपनी इन-हाउस गेमिंग और वीडियो प्रोडक्शन टीम को भी छोटा कर दिया.  

ये भी पढ़ें:

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम