फेस्टिव सीजन से पहले Amazon और Flipkart ने अपने सेलर्स के लिए फीस और कैंसिलेशन से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. नए नियमों के अनुसार समय पर ऑर्डर पूरा नहीं करने या ऑर्डर कैंसिल करने पर सेलर्स को पेनल्टी देनी पड़ सकती है. इसका असर खासतौर पर उन दुकानदारों पर पड़ सकता है, जो फेस्टिव सीजन में बड़ी संख्या में ऑर्डर मिलने की उम्मीद कर रहे हैं.
Amazon ने 17 अगस्त से ऑर्डर की कीमत के हिसाब से कैंसिलेशन फीस लागू की है. ये नियम Easy Ship और Self Ship सर्विस इस्तेमाल करने वाले सेलर्स पर लागू होगा. 10,000 तक के ऑर्डर पर 10% , 10,001 से 50,000 तक पर 8%, 50,001 से 1 लाख तक पर 5% और 1 लाख से ज्यादा के ऑर्डर पर 2% फीस लगेगी. इस फीस पर 18% GST भी देना होगा.
यह भी पढ़े: अब तेल और गैस खरीदने में ज्यादा पैसे खर्च होंगे, वॉर से बढ़ा भारत का बिल
ऑर्डर कैंसिल करने पर लगेगी पेनल्टी
ये चार्ज तब लगेगा जब सेलर कस्टमर की रिक्वेस्ट के अलावा किसी दूसरे वजह से ऑर्डर कैंसिल करता है. अगर सेलर फिक्स शिप डेट के 24 घंटे के अंदर ऑर्डर भेजकर कन्फर्म नहीं करता और ऑर्डर अपने आप कैंसिल हो जाता है, तब भी कैंसिलेशन फीस लगेगी. लेकिन कस्टमर की तरफ से किए गए कैंसिलेशन पर ये चार्ज नहीं लगेगा.
अमेजन 7 सितंबर से क्लोजिंग फीस भी ज्यादा करने वाला है. 500 तक कीमत वाले प्रोडक्ट पर ये फीस 1 और 500 से ज्यादा कीमत वाले प्रोडक्ट पर 3 ज्यादा हो जाएगी. ये बदलाव Fulfillment Center, Easy Ship और Seller Flex इस्तेमाल करने वाले सेलर्स पर लागू होगा.
Flipkart पर भी लगेगी पेनल्टी
Flipkart ने 23 अगस्त से सेलर्स के लिए नई कैंसिलेशन पॉलिसी लागू की है. अगर सेलर फिक्स Dispatch By Date तक ऑर्डर फ्लिप्कार्ट के लॉजिस्टिक्स पार्टनर को नहीं सौंपता है, तो 30 की पेनल्टी लगेगी. कस्टमर से ऑर्डर मिलने के बाद उसे कैंसिल करने पर 60 रुपए का पेनल्टी भी देना होगा.
अगर सेलर DBD मिस करने के बाद ऑर्डर कैंसिल करता है, तो पेनल्टी 90 हो जाएगी. ऐसे में सेलर्स को समय पर ऑर्डर तैयार करने और भेजने पर ज्यादा ध्यान देना होगा.
