ATF News: पिछले काफी समय से ईरान वॉर की वजह से महंगाई की मार हर सेक्टर पर पड़ रही थी. इससे एयरलाइंस भी अछूती नहीं रही थीं. लेकिन अब जब धारे- धारे सब ठीक हो रहा है, तो दोबारा से महंगाई से थोड़ी राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं. अब खबरें हैं कि हवाई यात्रा करने वालों को भी आने वाले समय में थोड़ी राहत मिलने वाली है.

Continues below advertisement

फ्यूल सरचार्ज को लेकर बड़ा फैसलादरअसर NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में भारतीय एयरलाइंस इस साल मार्च में लगाए गए फ्यूल सरचार्ज को वापस लेने पर विचार कर रही हैं. कच्चे तेल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में हाल के दिनों में आई गिरावट के बाद ये कदम उठाया जा सकता है. एयरलाइंस इस पर सक्रिय रूप से चर्चा कर रही हैं और दूसरी तिमाही के अंत या तीसरी तिमाही की शुरुआत तक इस पर फैसला लिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: नीति आयोग की रिपोर्ट: बढ़ रहा है देश का व्यापार, लेकिन इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का असंतुलन बना बड़ी चुनौती

Continues below advertisement

ईरान और यूएस के युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतोंमें इजाफा हुआ था. जिससे मार्च के महीने में फ्लाइंट्स में इस्तेमाल होने वाले फ्यूल की कीमतें भी बढ़ाई गई थीं. हालांकि अब इनमें थोड़ी लरमी देखी जा रही है. जिसके बाद फिलहाल कंपनियां ये देखना चाहती हैं कि ईंधन की कीमतों में आई गिरावट लंबे समय तक बनी रहती है या नहीं. इसके बाद ही वो किसी फैसले पर पहुंचेंगी, फिलहाल केवल चर्चा ही चल रही है.

टिकट भी होगा सस्तारिपोर्ट्स की मानें तो डोमेस्टिक उड़ानों में फ्यूल सरचार्ज पहले हटाया जा सकता है, जबकि इंटरनेशनल रूट्स पर इसे चरणबद्ध तरीके से खत्म करने पर विचार किया जा रहा है. अगर फ्यूल सरचार्ज हटाया जाता है, तो हवाई टिकट की कीमतों में भी कुछ राहत मिल सकती है और यात्रियों के लिए उड़ानें पहले की तुलना में अधिक किफायती हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Share Market Crash: क्रैश हुआ शेयर मार्केट, 700 अंक तक लुढ़का सेंसेक्स; निवेशकों के 5 लाख करोड़ डूबे

बता दें कि बीते दिनों चले युद्ध के बाद अकासा, इंडियो, एयर इंडिया जैसी कंपनियों ने सरचार्ज लगा दिया था. जिसे अब हटाने की कोशिश की जा रही है. फ्यूल पर सरचार्ज लगने से टिकट की कीमतें बढ़ीं थी जिससे यात्रियों की संख्या भी कम हो गई थीं. जिसके बाद कछ उड़ानें रद्द् और रूट डायवर्ट भी कर दिए गए थे. हालांकि अब लगता है कि एक बार फिर से जल्दी ही सबकुछ ट्रैक पर आ जाएगा.