Adani Group Stocks Opening: गौतम अडानी के समूह के सभी कंपनियों के शेयर में आज जबदस्त बढ़ोतरी हुई है. 10 में से ज्यादातर शेयर अपर सर्किट लगा चुके हैं. वहीं कुछ शेयरों ने तो 8 फीसदी या उसके करीब तक उछाल प्राप्त की है. गौरतलब है कि अडानी ग्रुप के स्टॉक में इतनी बढ़ोतरी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद आया है. 

अडानी एंटरप्राइजेज शेयर प्राइस 

अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है. मार्केट खुलने के कुछ देर बाद ही अडानी ग्रुप के इस स्टॉक ने 7.49 फीसदी की उछाल दर्ज कर ली. एनएसई पर ये स्टॉक 2,102.60 रुपये पर कारोबार कर रहा था. 

इस शेयर ने दर्ज की सबसे ज्यादा उछाल

अडानी ग्रुप की खाद्य तेल आदि सप्लाई करने वाली कंपनी अडानी विल्मर ने आज सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की है. एनएसई पर ये स्टॉक 8.40 फीसदी उछाल के साथ 437.90 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था. 

किन शेयरों ने लगाया अपर सर्किट 

अपर सर्किट लगाने वाले शेयरों की बात करें तो 10 में से 5 स्टॉक ने अपर सर्किट लगाया है. एनडीटीवी के शेयर 5 फीसदी उछलकर 186.95 रुपये पर हैं. अडानी ट्रांसमिशन 5 फीसदी बढ़कर 826.70 रुपये, अडानी टोटल गैस 5 फीसदी के बढ़ोतरी के साथ 722.50 रुपये, अडानी पावर 5 फीसदी बढ़कर 247.90 रुपये और अडानी ग्रीन 4.99 फीसदी चढ़कर 941.75 रुपये पर है. 

सभी शेयरों का प्रदर्शन

कंपनी का नामआज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में)बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी186.955.00
अडानी एंटरप्राइजेज2,102.607.49
अडानी ग्रीन941.75 4.99
अडानी पोर्ट्स719.654.59
अडानी पावर247.905.00
अडानी ट्रांसमिशन826.705.00
अडानी विल्मर437.908.40
अडानी टोटल गैस722.505.00
एसीसी1,765.002.08
अंबुजा सीमेंट411.652.11

अडानी के इन स्टॉक में भी जबरदस्त उछाल 

सीमेंट कंपनी एसीसी का स्टॉक 2.08 फीसदी चढ़कर 1,765.00 रुपये प्रति शेयर और अंबुजा सीमेंट के शेयर 2.11 फीसदी बढ़कर 411.65 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं अडानी पोर्ट के शेयर भी 4.59 फीसदी बढ़े हैं और यह 719.65 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें 

Stock Market Opening: शेयर बाजार सुस्त, सेंसेक्स 61500 के ऊपर ओपन, निफ्टी सपाट खुलकर हरे निशान में लौटा