Adani Share Price: घरेलू बाजार ने आज गुरुवार को भले ही धीमी शुरुआत की हो, लेकिन अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) में तेजी का क्रम बना हुआ है. आज शुरुआती कारोबार में एक अंबुजा सीमेंट को छोड़ अडानी समूह के सारे शेयर ग्रीन जोन में हैं.

अडानी पावर सबसे ज्यादा मजबूत

शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के 10 में से 9 शेयरों के भाव चढ़े हुए थे, जबकि सिर्फ 1 शेयर के भाव में मामूली गिरावट देखी जा रही थी. सबसे ज्यादा तेजी अडानी पावर (Adani Power) में दिख रही थी. इसके भाव में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है. फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में भी अच्छी मजबूती दिख रही है.

इनके भी भाव में दिखी तेजी

समूह के अन्य शेयरों को देखें तो अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी विल्मर (Adani Wilmar), एसीसी सीमेंट (ACC Cement) और एनडीटीवी (NDTV) के शेयर 0.50 फीसदी के आस-पास की बढ़त में हैं.

इस शेयर ने की खराब शुरुआत

वहीं दूसरी ओर अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) मामूली तेजी में है और लगभग पुराने भाव पर ही है, जबकि शुरुआती कारोबार में अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) नुकसान में है. इसका भाव मामूली गिरा हुआ है.

सुबह 09:20 बजे का हाल:

कंपनी/शेयरशुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज2456.10 (0.67%)
अडानी ग्रीन990.05 (0.47%)
अडानी पोर्ट्स746.80 (0.40%)
अडानी पावर280.45 (2.06%)
अडानी ट्रांसमिशन840.30 (0.33%)
अडानी विल्मर436.15 (0.53%)
अडानी टोटल गैस680.00 (0.01%)
एसीसी1859.45 (0.39%)
अंबुजा सीमेंट455.00 (-0.08%)
एनडीटीवी238.45 (0.42%)

दबाव में खुला घरेलू बाजार

घरेलू बाजार के लिए आज की शुरुआत दबाव में हुई है. घरेलू बाजार के ऊपर वैश्विक बाजारों की गिरावट का प्रेशर है. निवेशक रिजर्व बैंक के नीतिगत ऐलान से पहले सतर्कता बरत रहे हैं.

ये भी पढ़ें: एनपीएस से निकासी के नियमों में होगा बदलाव, एकमुश्त की जगह किस्तों में निकाल सकेंगे पैसे