Adani Share Price: घरेलू शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) ने आज गुरुवार को कारोबार की बढ़िया शुरुआत की. अडानी समूह के एक शेयर में तो आज लगातार 10वें दिन भी तेजी बरकरार है, जबकि आज के शुरुआती कारोबार में चुनिंदा शेयरों में मामूली गिरावट देखी जा रही है.

महज इन 2 शेयरों को नुकसान

शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के 10 में से 8 शेयर मजबूती में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 2 शेयरों के भाव में हल्की गिरावट है. गुरुवार के शुरुआती कारोबार में अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अडानी ग्रीन (Adani Green) ही नुकसान में हैं. इन दोनों के भाव में कल भी गिरावट आई थी. हालांकि दोनों शेयरों के भाव ने कुछ रिकवरी दिखाई है और गिरावट 0.10 फीसदी के दायरे में सिमट गई है.

आज भी 2 फीसदी मजबूत

दूसरी ओर अडानी पावर (Adani Power) की रैली बरकरार है. इसके भाव में लगातार 10वें दिन तेजी का रुख है. इसने आज भी 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की है. इसके बाद अडानी समूह का मीडिया स्टॉक एनडीटीवी (NDTV) एक फीसदी से ज्यादा की तेजी में है. फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर भी शुरुआती कारोबार में करीब 1 फीसदी चढ़ा हुआ है.

इन शेयरों में भी तेजी

समूह के अन्य शेयरों को देखें तो शुरुआती कारोबार में अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) के भाव में करीब 1 फीसदी की तेजी है. एसीसी सीमेंट (ACC Cement) 0.50 फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ है. इनके अलावा अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर भी बढ़त में कारोबार कर रहे हैं.

सुबह 09:30 बजे का हाल:

कंपनी/शेयरशुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज1855.00 (0.89%)
अडानी ग्रीन941.20 (-0.08%)
अडानी पोर्ट्स675.25 (0.81%)
अडानी पावर235.55 (1.86%)
अडानी ट्रांसमिशन995.35 (0.20%)
अडानी विल्मर398.55 (0.23%)
अडानी टोटल गैस922.00 (-0.01%)
एसीसी1754.40 (0.56%)
अंबुजा सीमेंट384.30 (0.21%)
एनडीटीवी184.75 (1.18%)

प्रेशर में घरेलू बाजार

घरेलू बाजार को देखें तो आज के कारोबार में शुरुआत से ही दबाव दिख रहा है. अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ाए जाने के बाद शेयर बाजार पर प्रेशर है. हालांकि एशियाई बाजारों की तेजी से घरेलू मोर्चे पर कुछ मदद मिल रही है. आईटी शेयरों में आज भी अच्छी-खासी गिरावट देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: सेंसेक्स-निफ्टी की स्थिर शुरुआत, आईटी शेयरों में जारी है गिरावट का दौर