Adani Share Price: घरेलू शेयर बाजारों की धीमी शुरुआत के बीच अडानी समूह के शेयर (Adani Group Stocks) गुरुवार सुबह के कारोबार में रिकवरी दिखा रहे हैं. अडानी के ज्यादातर शेयर भले ही नुकसान में खुले, लेकिन कुछ ही देर के कारोबार में रिकवरी दिखने लगी. अडानी समूह के शेयर पिछले सप्ताह से ही गिरावट के दबाव में हैं.

इन शेयरों को नुकसान

शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के 10 में से 7 शेयर मजबूती में कारोबार कर रहे हैं. सिर्फ अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयरों में ही गिरावट देखी जा रही है. इनके शेयरों में भी नुकसान बहुत ज्यादा नहीं है और इनके भाव भी शुरुआती मिनटों के कारोबार में रिकवर हुए हैं.

इनके भाव में अच्छी तेजी

अडानी समूह की रिकवरी की अगुवाई आज अडानी पावर (Adani Power) और एनडीटीवी (NDTV) का शेयर कर रहा है. शुरुआती कारोबार में दोनों के भाव 1-1 फीसदी से ज्यादा चढ़े हुए हैं. अडानी पावर में कल भी ढाई फीसदी से ज्यादा की तेजी रही थी. अडानी विल्मर (Adani Wilmar) का भाव भी करीब 1 फीसदी की मजबूती में है.

इन शेयरों में भी सुधार

अडानी समूह के अन्य शेयरों का हाल देखें तो फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर शुरुआती कारोबार में 0.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी में है. वहीं अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और एसीसी (ACC Cement) के शेयरों में भी शुरुआती कारोबार में हल्की तेजी देखी जा रही है.

सुबह 09:30 बजे का हाल:

कंपनी/शेयरशुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज1857.35- (0.51%)
अडानी ग्रीन920.80 (-0.42%)
अडानी पोर्ट्स663.75 (-0.14%)
अडानी पावर213.35 (1.09%)
अडानी ट्रांसमिशन987.95 (0.07%)
अडानी विल्मर407.00 (0.97%)
अडानी टोटल गैस921.90 (0.18%)
एसीसी1739.05 (0.05%)
अंबुजा सीमेंट385.00 (-0.44%)
एनडीटीवी184.75 (1.29%)

पिछले सप्ताह से गिरावट

इससे पहले बुधवार को अडानी समूह के शेयरों में नुकसान देखने को मिली थी, जबकि मंगलवार को समूह के लगभग सारे शेयर फायदे में रहे थे. अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयरों पर तो अपर सर्किट लगा था. अडानी समूह के शेयर पिछले सप्ताह से ही गिरावट की चपेट में हैं. अडानी समूह के लिए पिछला सप्ताह करीब 2 महीने में सबसे खराब रहा था. गिरावट का सिलसिला इस सप्ताह के पहले दिन भी जारी रहा था.

ये भी पढ़ें: दबाव में खुले शेयर बाजार, नुकसान में टीसीएस और एचडीएफसी जैसे बड़े स्टॉक्स