Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) पर पिछले 3 सप्ताह से चला आ रहा दबाव इस सप्ताह के अंतिम दिन भी बना हुआ है. शुक्रवार के कारोबार की शुरुआत अडानी के सभी 10 शेयरों ने भारी नुकसान के साथ की है.

इनके भाव में ज्यादा गिरावट

शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा नुकसान अडानी समूह के फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) को हुआ है. इसका भाव 3 फीसदी से ज्यादा गिरा हुआ है. समूह के बाकी शेयरों का भी हाल ठीक नहीं है. शुरुआती कारोबार में अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और अडानी पावर (Adani Power) 2-2 फीसदी से ज्यादा लुढ़के हुए हैं.

इन शेयरों को भी हुआ नुकसान

अन्य शेयरों की बात करें तो अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी विल्मर (Adani Wilmar), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas), अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement), अडानी ग्रीन (Adani Green), एसीसी सीमेंट (ACC Cement) और एनडीटीवी सभी के भाव डेढ़ से 2 फीसदी तक के नुकसान में हैं.

सुबह 09:25 बजे का हाल:

कंपनी/शेयरशुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज2323.00 (-3.04%)
अडानी ग्रीन956.80 (-1.78%)
अडानी पोर्ट्स729.45 (-2.15%)
अडानी पावर251.20 (-2.18%)
अडानी ट्रांसमिशन794.55 (-1.28%)
अडानी विल्मर412.25 (-1.46%)
अडानी टोटल गैस646.25 (-1.35%)
एसीसी1799.10 (-1.77%)
अंबुजा सीमेंट436.65 (-1.84%)
एनडीटीवी219.10 (-1.59%)

खराब रहा है यह सप्ताह

अडानी समूह के लिए यह महीना खराब साबित हुआ है. इससे पहले गुरुवार को अच्छी शुरुआत के बाद भी सभी 10 शेयर नुकसान में बंद हुए थे. सप्ताह के पहले दिन भी ऐसा ही हाल रहा था. बीते 3 सप्ताह के दौरान कई बार ऐसा हुआ कि अच्छी शुरुआत काम नहीं आई और कारोबार समाप्त होते-होते अडानी समूह के ज्यादातर शेयर लुढ़क गए.

घरेलू बाजार पर प्रेशर हावी

आज के कारेाबार में घरेलू बाजार पर शुरुआत से दबाव दिख रहा है. घरेलू बाजार ने बुधवार को नया उच्च स्तर बनाया था. उसके बाद से बाजार पर हाई लेवल सेलिंग का प्रेशर हावी है. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में करीब 200 अंक के नुकसान में है, जबकि एनएसई निफ्टी भी करीब 100 अंक गिरा हुआ है.

ये भी पढ़ें: किंग खान की बेटी करेगी खेती? समंदर किनारे खरीदी करोड़ों की जमीन, रजिस्ट्री में बताया फार्म लैंड