Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) के ऊपर डेढ़ महीने से चला आ रहा दबाव अभी भी कायम है. सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार के कारोबार की शुरुआत में ही लगभग सभी शेयरों पर दबाव दिख रहा है. समूह के ज्यादातर शेयरों ने इसके चलते सीमित दायरे में कारोबार की शुरुआत की है.

ऐसी हुई है शुरुआत

गुरुवार के शुरुआती कारोबार में समूह के गिने-चुने शेयरों में थोड़ी मजबूती दिख रही है. ज्यादातर शेयर रेड और ग्रीन की दहलीज पर खुले हैं. सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर अडानी समूह के 10 में से 8 शेयर ग्रीन जोन में थे, जबकि 2 के भाव रेड जोन में ट्रेड कर रहे थे.

ग्रीन जोन में ये शेयर

आज के कारोबार में सबसे अच्छी शुरुआत अडानी ग्रीन (Adani Green) और अडानी पावर (Adani Power) ने की है. दोनों शेयरों के भाव 0.50-0.50 फीसदी से ज्यादा चढ़े हुए हैं. इन दोनों के अलावा अडानी समूह के फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) समेत अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), अडानी विल्मर (Adani Wilmar), एसीसी सीमेंट (ACC Cement) और मीडिया स्टॉक एनडीटीवी (NDTV) के भाव में 0.27 फीसदी तक की तेजी है.

नुकसान में ये 2 शेयर

दूसरी ओर अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर हल्के नुकसान में हैं.

सुबह 09:20 बजे का हाल:

कंपनी/शेयरशुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज2395.25 (0.27%)
अडानी ग्रीन960.35 (0.61%)
अडानी पोर्ट्स725.50 (0.19%)
अडानी पावर242.05 (0.52%)
अडानी ट्रांसमिशन753.95 (0.17%)
अडानी विल्मर401.75 (0.10%)
अडानी टोटल गैस634.75 (-0.17%)
एसीसी1792.85 (0.20%)
अंबुजा सीमेंट420.70 (-0.19%)
एनडीटीवी225.30 (0.20)

कल ऐसी रही थी तस्वीर

इससे पहले बुधवार को अडानी समूह के शेयरों ने कारोबार की शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन कारोबार समाप्त होते-होते पूरी तस्वीर बदल गई थी. जहां शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के 10 में से 7 शेयर बढ़त में थे और सिर्फ 3 शेयर नुकसान में थे, वहीं कारोबार समाप्त होने के बाद 7 शेयर नुकसान में चले गए और सिर्फ 3 शेयर हल्की बढ़त में रहे. बुधवार को समूह के 4 शेयरों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी.

डेढ़ महीने से बना है दबाव

अडानी समूह के शेयर पिछले डेढ़ महीने से गिरावट का शिकार हो रहे हैं. जून महीने की शुरुआत से ही अडानी समूह पर दबाव बना हुआ है. पिछले 6 सप्ताह से गिने-चुने कारोबारी सत्रों को छोड़कर लगभग सभी सेशन में अडानी के शेयरों को नुकसान उठाना पड़ा है. इस सप्ताह भी वही कहानी दोहराई जा रही है.

घरेलू बाजार की धीमी शुरुआत

घरेलू शेयर बाजार ने आज कारोबार की धीमी शुरुआत की है. बीएसई सेंसेक्स मामूली तेजी के साथ 65,650 अंक के पास कारोबार कर रहा है. वहीं एनएसई निफ्टी 19,440 अंक से कुछ ऊपर है.

ये भी पढ़ें: सस्ते में मिल रहा है बाबा रामदेव का शेयर, सिर्फ दो दिन ही वैलिड रहेगा ये ऑफर