Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) पर आज गुरुवार के कारोबार में लगातार दूसरे दिन गिरावट हावी है. आज घरेलू शेयर बाजार ने भी कारोबार की शुरुआत धीमी की है. शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के 10 में से 7 शेयर गिरे हुए हैं. कल भी अडानी समूह के शेयरों पर गिरावट का दबाव हावी था.

समूह के इन शेयरों में गिरावट

अडानी समूह (Adani Group) की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) शुरुआती कारोबार में 0.50 फीसदी के आस-पास गिरा हुआ है. सबसे ज्यादा करीब 1.70 फीसदी का नुकसान अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयर को है. अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) भी करीब एक फीसदी के नुकसान में है. इनके अलावा अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर भी शुरुआती कारोबार में नुकसान में हैं.

इन शेयरों में मामूली तेजी

दूसरी ओर समूह के तीन शेयर अडानी पावर (Adani Power), अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और एनडीटीवी (NDTV) शुरुआती कारोबार में ग्रीन जोन में हैं. हालांकि इन तीनों शेयरों की शुरुआती बढ़त कोई खास नहीं है. इनके भाव पर भी कहीं न कहीं समूह के अन्य शेयरों में हो रही बिकवाली का दबाव हावी है.

आज ऐसी हुई शुरुआत:

कंपनी/शेयरशुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव (प्रतिशत में)
अडानी एंटरप्राइजेज1838.15 (-0.50%)
अडानी ग्रीन940.55 (-0.24%)
अडानी पोर्ट्स655.50 (-0.30%)
अडानी पावर193.05 (0.31%)
अडानी ट्रांसमिशन1032.60 (-0.97%)
अडानी विल्मर413.80 (0.39%)
अडानी टोटल गैस922.00 (-1.71%)
एसीसी1758.05 (-0.01%)
अंबुजा सीमेंट393.80 (-0.58%)
एनडीटीवी188.40 (0.67%)

बाजार ने की स्थिर शुरुआत

घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों आज दबाव में हैं. शुरुआती कारोबार में दोनों इंडेक्स गिरे हुए हैं. सेंसेक्स करीब 130 अंक के नुकसान के साथ 60,250 अंक के पास खुला है, तो निफ्टी ने 20 अंक से ज्यादा के नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की है.

अब तक ऐसा रहा है सप्ताह

इससे पहले बुधवार को भी अडानी समूह के शेयरों पर दबाव देखने को मिला था. बुधवार को अडानी समूह के 5 शेयरों में गिरावट आई थी. इससे पहले सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को अडानी समूह के सभी 10 शेयर बढ़त लेकर बंद हुए थे. वहीं मंगलवार को समूह के 10 में से 7 शेयरों ने तेजी के साथ कारोबार को बंद किया था. अडानी के तीन शेयरों अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) पर सप्ताह के दोनों शुरुआती दिन अपर सर्किट लगा था, जिस पर बुधवार से ब्रेक लगा हुआ है.

ये भी पढ़ें: टीसीएस, इंफोसिस समेत आईटी स्टॉक्स पर बिकवाली हावी, घरेलू बाजार की खराब शुरुआत