Adani Share Price: पिछले सप्ताह से ही लगातार दबाव का सामना कर रहे अडानी समूह के शेयर (Adani Group Stocks) आज गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रिकवरी के संकेत दिखा रहे हैं. बाजार खुलते ही फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज में बंपर तेजी देखी जा रही है. इसके अलावा भी समूह के सारे शेयरों ने आज कारोबार की अच्छी शुरुआत की है.

इस शेयर में लौटी रौनक

शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के सभी 10 शेयर मजबूती में कारोबार कर रहे हैं. कारोबार शुरू होते ही फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर बढ़िया तेजी दिखा रहा है. इसमें करीब 4 फीसदी की तेजी दिख रही है. अडानी पावर (Adani Power) भी 2 फीसदी से ज्यादा की मजबूती में खुला है.

इन शेयरों की भी बहार

अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और एनडीटीवी (NDTV) के भाव भी करीब-करीब 2 फीसदी चढ़े हुए हैं. इनके साथ ही अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी में कारोबार कर रहे हैं. अन्य शेयरों यानी एसीसी सीमेंट (ACC Cement) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर भी हल्की बढ़त में कारोबार कर रहे हैं.

सुबह 09:30 बजे का हाल:

कंपनी/शेयरशुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज1965.85 (3.90%)
अडानी ग्रीन918.05 (1.76%)
अडानी पोर्ट्स701.35 (1.49%)
अडानी पावर243.00 (2.06%)
अडानी ट्रांसमिशन899.65 (1.20%)
अडानी विल्मर395.35 (1.65%)
अडानी टोटल गैस846.00 (1.18%)
एसीसी1756.50 (0.377%)
अंबुजा सीमेंट408.50 (0.10%)
एनडीटीवी182.65 (1.81%)

घरेलू बाजार की भी ठीक शुरुआत

घरेलू बाजार को देखें तो आज के कारोबार में अच्छी शुरुआत दिख रही है. वैश्विक बाजारों से मिल रहे मिश्रित संकेतों के बीच सेंसेक्स ने करीब 200 अंकों की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की है. आज आईटी शेयरों में सुधार दिख रहा है. वहीं अडानी के शेयरों की बात करें तो इनमें पिछले सप्ताह से ही गिरावट आ रही थी. इस सप्ताह के शुरुआती तीनों दिन समूह के ज्यादातर शेयरों को नुकसान उठाना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: दूसरे दिन भी तेजी में खुला बाजार, आईटी शेयरों में होने लगा सुधार