Adani Share Price: पिछले सप्ताह से ही लगातार दबाव का सामना कर रहे अडानी समूह के शेयर (Adani Group Stocks) आज बुधवार को शुरुआती कारोबार में रिकवरी के संकेत दिखा रहे हैं. बाजार खुलते ही फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज में अच्छी तेजी देखी जा रही है, जबकि आज के शुरुआती कारोबार में चुनिंदा शेयरों में ही मामूली गिरावट है.

सिर्फ इन 3 शेयरों को नुकसान

शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के 10 में से 7 शेयर मजबूती में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 शेयरों के भाव में हल्की गिरावट है. बुधवार के शुरुआती कारोबार में अडानी पावर (Adani Power) सबसे ज्यादा नुकसान में है. यह करीब 0.80 फीसदी गिरा हुआ है. इसके अलावा अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और एसीसी सीमेंट (ACC Cement) मामूली नुकसान में कारोबार कर रहे हैं.

इन शेयरों की अच्छी शुरुआत

दूसरी ओर कारोबार शुरू होते ही फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर बढ़िया तेजी दिखा रहा है. इसमें करीब 1 फीसदी की तेजी दिख रही है. इसी तरह अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और एनडीटीवी (NDTV) 0.50 फीसदी तक की तेजी में हैं. इनके अलावा अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas), अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के शेयर भी बढ़त में कारोबार कर रहे हैं.

सुबह 09:30 बजे का हाल:

कंपनी/शेयरशुरुआती कारोबार में भाव (रुपये में)/बदलाव
अडानी एंटरप्राइजेज1909.65 (0.77%)
अडानी ग्रीन902.40 (0.02%)
अडानी पोर्ट्स689.55 (-0.19%)
अडानी पावर238.15 (-0.83%)
अडानी ट्रांसमिशन904.00 (0.24%)
अडानी विल्मर392.35 (0.50%)
अडानी टोटल गैस847.80 (0.34%)
एसीसी1759.40 (-0.07%)
अंबुजा सीमेंट406.00 (0.11%)
एनडीटीवी180.00 (0.42%)

घरेलू बाजार की भी ठीक शुरुआत

घरेलू बाजार को देखें तो आज के कारोबार में अच्छी शुरुआत दिख रही है. वैश्विक बाजारों में जारी गिरावट के बीच सेंसेक्स ने करीब 200 अंकों की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की है. बैंकिंग शेयरों में सुधार दिख रहा है.

वहीं अडानी के शेयरों की बात करें तो इनमें पिछले सप्ताह से ही गिरावट आ रही है. इस सप्ताह के शुरुआती दोनों दिन समूह के ज्यादातर शेयरों को नुकसान उठाना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: रिकवरी की राह पर बाजार, खुलते ही चढ़े बैंकिंग स्टॉक, इन बड़े शेयरों में तेजी