Adani Share Price: घरेलू बाजार की लगातार दूसरे दिन की तेजी के बीच सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) में मिला-जुला रुख देखने को मिला. एक-दो को छोड़ अडानी समूह के बाकी सभी शेयरों में सोमवार के दिन हल्की घट-बढ़ देखी गई.

फायदे में रहे इन शेयरों के भाव

सोमवार का कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के 10 में से 4 शेयरों के भाव नुकसान में रहे, जबकि 6 शेयरों के भाव में तेजी देखी गई. सबसे ज्यादा करीब 4 फीसदी की तेजी अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के भाव में देखी गई. अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अडानी पावर (Adani Power) के भाव में 1 से 2 फीसदी के बीच में तेजी आई. अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के भाव में हल्की तेजी रही.

इन शेयरों को हो गया नुकसान

वहीं दूसरी ओर अडानी विल्मर (Adani Wilmar) सबसे ज्यादा नुकसान में रहा और इसके भाव 1 फीसदी से ज्यादा टूट गए. एनडीटीवी (NDTV) के भाव में भी लगभग 1 फीसदी की गिरावट आई. समूह के फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) और एसीसी सीमेंट (ACC Cement) के भाव भी कुछ नुकसान के साथ बंद हुए.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नामआज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में)बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी238.75-1.36
अडानी एंटरप्राइजेज2433.95-0.45
अडानी ग्रीन987.850.32
अडानी पोर्ट्स738.800.33
अडानी पावर259.451.49
अडानी ट्रांसमिशन828.954.35
अडानी विल्मर432.25-1.18
अडानी टोटल गैस681.601.04
एसीसी1811.35-0.22
अंबुजा सीमेंट438.600.19

थम गई एक दिन पहले आई तेजी

इससे पहले पिछले सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को अडानी समूह के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी. शुक्रवार को इनके भाव में करीब एक सप्ताह के लगातार नुकसान के बाद सुधार आया था. हालांकि इस सप्ताह की शुरुआत में ही अडानी समूह ने मोमेंटम को खो दिया है.

दूसरे दिन बाजार में आई तेजी

घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई. पिछले सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बाजार की लगातार दो दिन की गिरावट का सिलसिला थम गया था. उसके बाद आज फिर दोनों प्रमुख सूचकांक तेजी दर्ज करने में सफल रहे. कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 240 अंक के फायदे में रहा और 62,790 अंक के पास बंद हुआ. वहीं निफ्टी 0.30 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर 18,600 अंक के पास पहुंच गया.

ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड यूज करने में रखें इस बात का ख्याल, वर्ना होंगे कई नुकसान