Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) में पिछले कुछ दिनों से रैली का दौर लौट आया है. समूह की ज्यादातर कंपनियों ने मार्च तिमाही के लिए बढ़िया परिणाम जारी किया है, जिससे उसके शेयरों को फायदा हुआ है. आज गुरुवार को भी बाजार में यही क्रम जारी रहा.

इतना हुआ मुनाफा

कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के सभी 10 शेयर फायदे में रहे. मार्च तिमाही के शानदार नतीजे के बाद फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने अपर सर्किट लगा दिया. हालांकि बाद में इसकी चाल थोड़ी सुस्त हुई और यह करीब 4 फीसदी के फायदे के साथ बंद हुआ. मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 137 फीसदी उछलकर 722 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. शानदार नतीजे से उत्साहित कंपनी के बोर्ड ने इन्वेस्टर्स को 120 फीसदी लाभांश देने की सिफारिश की.

10वें दिन भी चढ़ा अडानी पावर

समूह के अन्य स्टॉक भी परफॉर्म करने में आज पीछे नहीं रहे. अडानी पावर तो कई दिनों से समूह के शेयरों की रैली की अगुवाई कर रहा है. आज लगातार 10वें दिन इसमें तेजी दर्ज की गई. यह स्टॉक 3 फीसदी से ज्यादा मजबूत होकर बंद हुआ. अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयरों के भाव में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई.

इन शेयरों में भी आई तेजी

अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) में करीब 1.50 फीसदी की तेजी आई, तो एसीसी सीमेंट (ACC Cement) का भाव 1 फीसदी से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ. अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी विल्मर (Adani Wilmar), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और एनडीटीवी (NDTV) के शेयर भी फायदे में रहे.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नामआज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में)बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी183.450.47
अडानी एंटरप्राइजेज1909.303.85
अडानी ग्रीन944.800.30
अडानी पोर्ट्स679.601.46
अडानी पावर238.203.01
अडानी ट्रांसमिशन1013.352.01
अडानी विल्मर398.750.28
अडानी टोटल गैस930.250.88
एसीसी1767.001.28
अंबुजा सीमेंट388.451.29

ऐसा रहा बाजार का हाल

घरेलू बाजार की बात करें तो मिले-जुले रुख के बाद भी दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसईनिफ्टी मजबूती में रहे. सेंसेक्स 555 अंकों से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ तो निफ्टी भी करीब 1 फीसदी के फायदे में रहा.

ये भी पढ़ें: बैंक कर्मचारियों की मौज, अब 5 दिन काम और 2 दिन आराम, हर शनिवार होगी छुट्टी