Adani Share Price: जून महीने का आखिरी दिन घरेलू शेयर बाजार (Indian Share Market) के लिए नए रिकॉर्ड वाला रहा, जबकि अडानी समूह (Adani Group) को नुकसान उठाना पड़ गया. यह महीना अडानी समूह के लिए मिला-जुला कर नुकसान वाला रहा. आखिरी सप्ताह के दौरान कुछ रिकवरी दिखी, लेकिन सप्ताह और महीने के अंतिम दिन भी ये नुकसान में ही रहे.

लाल निशान में रहे 9 शेयर

सप्ताह और महीने के अंतिम दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के 10 में से 9 शेयरों के भाव में नुकसान हुआ. वहीं समूह के सिर्फ 1 शेयर के भाव में मामूली तेजी आई. अडानी समूह के लिए जून महीने का आखिरी सप्ताह कुछ ठीक रहा. अवकाश से प्रभावित इस सप्ताह के दौरान समूह को फायदा हुआ.

6 फीसदी से ज्यादा गिरा भाव

आज के कारोबार में सबसे बड़ी गिरावट अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के भाव में आई. इसका शेयर आज के कारोबार में 6 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में बंद हुआ. अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) का शेयर 2.30 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया. अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) अडानी पावर (Adani Power) के भाव में करीब 2-2 फीसदी की गिरावट आई.

इन शेयरों को भी नुकसान

एनडीटीवी (NDTV) के भाव में करीब 1.50 फीसदी की गिरावट आई, जबकि अडानी ग्रीन (Adani Green) को 1.30 फीसदी से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ गया. फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) करीब 1-1 फीसदी के नुकसान में रहे. अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) हल्का गिरकर बंद हुआ, जबकि एसीसी सीमेंट (ACC Cement) के भाव में मामूली तेजी रही.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नामआज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में)बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी227.40-1.49
अडानी एंटरप्राइजेज2383.60-0.83
अडानी ग्रीन945.60-1.34
अडानी पोर्ट्स738.90-2.33
अडानी पावर249.95-1.85
अडानी ट्रांसमिशन767.50-6.35
अडानी विल्मर410.20-0.91
अडानी टोटल गैस653.90-0.19
एसीसी

1817.55

0.30
अंबुजा सीमेंट425.85-1.91

ठीक नहीं रहा यह महीना

इससे पहले यह महीना अब तक अडानी समूह के लिए ठीक नहीं साबित हुआ. इससे पहले के 3 सप्ताह के दौरान ज्यादातर दिनों में अडानी समूह को नुकसान ही उठाना पड़ा है. हालांकि इस सप्ताह स्थिति कुछ ठीक रही. आज यानी आखिरी दिन को छोड़ दें तो शुरुआत के तीन दिन अडानी समूह के लिए शानदार रहे थे. गुरुवार को बाजार बंद रहा था.

घरेलू बाजार का नया रिकॉर्ड

घरेलू बाजार के लिए आज का दिन नए रिकॉर्ड वाला रहा. दोनों प्रमुख सूचकांकों बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) दोनों ने आज नया ऑल टाइम हाई (Indian Share Market All Time High) बना दिया. पिछले सप्ताह से सेंसेक्स और निफ्टी लगातार नया ऑल टाइम हाई बनाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अब सिर्फ चंद घंटों का इंतजार, फिर पूरी दुनिया में बजेगा इस भारतीय बैंक का डंका