Adani Share Price: पिछले सप्ताह से गिरावट का सामना कर रहे अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) में आज गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला. कारोबार समाप्त होने के बाद समूह के आधे से ज्यादा शेयर नुकसान में रहे. हालांकि अडानी समूह के लगभग सभी शेयरों की चाल सीमित दायरे में रही.

इनके भाव में आई तेजी

अडानी पावर (Adani Power) में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई और यह शुरुआत से लेकर अंत तक 1 फीसदी से ज्यादा मजबूत बना रहा. वहीं 1 फीसदी से ज्यादा बढ़त के साथ शुरुआत करने वाला दूसरा स्टॉक एनडीटीवी (NDTV) लगभग सारा फायदा खोकर बंद हुआ. फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) भी हल्की तेजी में रहा. इसके अलावा अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) भी थोड़ी तेजी में रहा.

इन शेयरों को नुकसान

दूसरी ओर अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) के भाव में गिरावट दर्ज की गई, जबकि अडानी विल्मर (Adani Wilmar), अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और एसीसी सीमेंट (ACC Cement) के भाव लगभग स्थिर रहे.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नामआज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में)बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी182.30-0.05
अडानी एंटरप्राइजेज1852.650.25
अडानी ग्रीन917.55-0.77
अडानी पोर्ट्स660.90-0.57
अडानी पावर214.151.47
अडानी ट्रांसमिशन982.00-0.54
अडानी विल्मर402.20-0.22
अडानी टोटल गैस919.60-0.07
एसीसी1740.000.10
अंबुजा सीमेंट388.850.56

लगातार आ रही है गिरावट

इससे पहले बुधवार को अडानी समूह के शेयरों में नुकसान देखने को मिली थी, जबकि मंगलवार को समूह के लगभग सारे शेयर फायदे में रहे थे. अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयरों पर तो अपर सर्किट लगा था. अडानी समूह के शेयर पिछले सप्ताह से ही गिरावट की चपेट में हैं. अडानी समूह के लिए पिछला सप्ताह करीब 2 महीने में सबसे खराब रहा था. गिरावट का सिलसिला इस सप्ताह के पहले दिन भी जारी रहा था.

ये भी पढ़ें: करोड़ों में कमाते हैं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा