Adani Share Price: देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी की कंपनियों का शेयर बाजार में शानदार प्रदर्शन करीब एक महीने से जारी है. घरेलू बाजार (Indian Share Market) में भले ही हल्की तेजी आई, लेकिन अडानी समूह (Adani Group) के शेयरों का प्रदर्शन बढ़िया रहा. कारोबार समाप्त होने के बाद आज अडानी समूह के ज्यादातर शेयरों (Adani Group Stocks) में तेजी दर्ज की गई.

इन दोनों पर लगा अपर सर्किट

अडानी समूह का एक शेयर तो पिछले कई दिनों से रॉकेट बना हुआ है. अडानी ग्रीन (Adani Green) का भाव लगातार कई सेशंस से अपर सर्किट लगा रहा है. तीन सप्ताह से ज्यादा समय से लगभग हर सेशन में इसका भाव 5 फीसदी चढ़ा है. आज के कारोबार में भी यही सिलसिला बरकरार रहा और इसने 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ कारोबार को समाप्त किया. इसके अलावा आज के कारोबार में अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) पर भी अपर सर्किट लगा.

नुकसान में रहे सिर्फ 02 शेयर

नुकसान की बात करें तो आज समूह के सिर्फ 02 शेयर ही लाल निशान में रहे. शेयर बाजार पर अभी अडानी समूह की 10 कंपनियां लिस्टेड हैं. आज समूह की फ्लैगशिप अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में 0.55 फीसदी की मामूली गिरावट आई. वहीं अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) में करीब 01 फीसदी का नुकसान देखने को मिला.

इन शेयरों का भाव रहा ऐसा

अडानी समूह के अन्य शेयरों को देखें तो अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी पावर (Adani Power) के भाव में 2-2 फीसदी से ज्यादा की मजबूती देखी गई. एनडीटीवी (NDTV) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) में 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही. वहीं एसीसी (ACC) में 0.70 फीसदी की और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) में 0.24 फीसदी की तेजी आई.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नामआज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में)बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी200.501.01
अडानी एंटरप्राइजेज1814.20-0.55
अडानी ग्रीन935.705.00
अडानी पोर्ट्स657.30-1.12
अडानी पावर203.852.03
अडानी ट्रांसमिशन1032.652.59
अडानी विल्मर419.800.24
अडानी टोटल गैस936.504.99
एसीसी1735.200.70
अंबुजा सीमेंट375.701.29

ऐसा रहा घरेलू बाजार

आज का दिन घरेलू शेयर बाजार के लिए भी ठीक साबित हुआ. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 140 अंक चढ़कर बंद हुआ, तो एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) में करीब 45 अंक की तेजी आई. आज के कारोबार में बैंकिंग व फाइनेंस सेक्टर के शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया.

ये भी पढ़ें: दुनिया के टॉप10 अमीरों में मुकेश अंबानी अकेले भारतीय, इतना फिसले गौतम अडानी