Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) के लिए यह सप्ताह काफी बुरा साबित हुआ. बस एक सेशन को छोड़ बाकी सभी दिनों में समूह के ज्यादातर शेयरों को नुकसान उठाना पड़ा. सप्ताह का आखिरी दिन भी वैस ही साबित हुआ और फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) समेत लगभग सारे शेयर बिखर गए.

नुकसान में रहे 8 शेयर

शुक्रवार का कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के 10 में से 8 शेयरों के भाव में गिरावट आई, जबकि 2 शेयरों के भाव में थोड़ी-बहुत तेजी देखने को मिली. सबसे ज्यादा नुकसान अडानी एंटरप्राइजेज को हुआ और इसके शेयरों के भाव 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट में रहे. अडानी एंटरप्राइजेज में गुरुवार को भी गिरावट आई थी.

इन दोनों को हल्की राहत

गुरुवार के कारोबार में समूह के शेयरों ने लगातार गिरावट से उबरने में कामयाबी हासिल की थी. इतना ही नहीं बल्कि समूह का एक शेयर अडानी पावर (Adani Power) ने न सिर्फ लगातार 6 दिनों की गिरावट रोक पाया था, बल्कि अपर सर्किट लगाने में भी सफल रहा था. आज के कारोबार में अडानी पावर के शेयरों में हल्की तेजी रही. इसके अलावा एनडीटीवी के भाव में भी थोड़ी तेजी रही.

गिर गए इन शेयरों के भाव

समूह के अन्य शेयरों की बात करें तो अडानी ग्रीन (Adani Green) और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) के भाव में भी करीब 2-2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) करीब डेढ़ फीसदी के नुकसान में रहा. अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. इनके अलावा अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और एसीसी सीमेंट (ACC Cement) में करीब 1-1 फीसदी की गिरावट देखी गई.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नामआज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में)बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी184.000.11
अडानी एंटरप्राइजेज1802.35-2.20
अडानी ग्रीन915.95-1.86
अडानी पोर्ट्स661.80-0.67
अडानी पावर199.251.53
अडानी ट्रांसमिशन994.95-1.68
अडानी विल्मर404.20-1.76
अडानी टोटल गैस917.85-1.10
एसीसी1722.25-0.91
अंबुजा सीमेंट374.90-1.54

दो महीने में सबसे खराब सप्ताह

जनवरी के आखिर में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद करीब एक महीने तक अडानी समूह के शेयरों में लगातार गिरावट देखी गई थी. हालांकि फरवरी के आखिरी सप्ताह से अडानी समूह के शेयर रिकवरी की राह पर लौट आए थे. उसके बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी सप्ताह के दौरान अडानी समूह के शेयरों को ज्यादातर सत्रों में नुकसान उठाना पड़ा हो. इसका मतलब हुआ कि यह सप्ताह करीब दो महीने के बाद अडानी समूह के लिए सबसे खराब साबित हुआ है.

ये भी पढ़ें: अब यहां टिकी अनिल अग्रवाल की उम्मीदें, 15 सौ करोड़ जुटाने का है प्लान