Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) के लिए यह सप्ताह भी खराब साबित हुआ. समूह के लगभग सभी शेयरों ने भले ही सप्ताह के अंतिम दिन कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ की, लेकिन वे मोमेंटम बनाए रखने में नाकामयाब रहे. इस तरह गुरुवार को आई तेजी अल्पकालिक साबित हुई.

ऐसी हुई थी शुरुआत

इससे पहले गुरुवार को अडानी समूह के शेयर करीब एक सप्ताह से लगातार आ रही गिरावट पर ब्रेक लगाने में कामयाब हुए थे. आज के कारोबार में समूह के 10 में से 8 शेयर ग्रीन जोन में थे. हालांकि जब कारोबार समाप्त हुआ तो अडानी के सिर्फ 5 शेयर ही मजबूती में रह पाए.

इनके भाव में आई तेजी

चालू सप्ताह के अंतिम दिन के कारोबार में सबसे बढ़िया प्रदर्शन अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) ने किया, जिसके भाव में करीब 2 फीसदी की तेजी आई. इसके अलावा अडानी पोर्ट्स (Adani Ports), अडानी पावर (Adani Power), एनडीटीवी (NDTV) और एसीसी सीमेंट (ACC Cement) के भाव में 1 फीसदी तक बीच की तेजी आई.

लुढ़क गए ये शेयर

अडानी समूह के फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई. अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) सबसे ज्यादा नुकसान में रहा. इसी तरह अडानी ग्रीन (Adani Green), अडानी विल्मर (Adani Wilmar) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के भाव नुकसान में बंद हुए.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नामआज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में)बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी242.050.41
अडानी एंटरप्राइजेज2444.95-1.90
अडानी ग्रीन984.65-0.88
अडानी पोर्ट्स736.400.56
अडानी पावर255.650.59
अडानी ट्रांसमिशन794.40-2.69
अडानी विल्मर437.40-1.04
अडानी टोटल गैस674.60-2.78
एसीसी1816.200.91
अंबुजा सीमेंट437.751.99

घरेलू बाजार में रिकवरी

घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिली. बाजार ने मंगलवार को 5 महीने के उच्च स्तर को छुआ था, लेकिन उसके बाद से यह मुनाफावसूली की चपेट में आ गया है. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज करीब 200 अंक के नुकसान में रहा है. वहीं निफ्टी महज 2 दिन में ही फिर से 18,500 अंक से नीचे आ गया है. 

ये भी पढ़ें: इस देश में घर खरीदना सबसे आसान, 1 फीसदी से भी कम है होम लोन का ब्याज