Adani Share Price: घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट का दौर जारी रहा. अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) पर भी आज सप्ताह के दूसरे दिन गिरावट हावी रही. समूह के सभी 10 शेयरों ने कारोबार की शुरुआत तो बढ़त के साथ की थी, लेकिन सत्र समाप्त होने के बाद लगभग सारे शेयर नुकसान में चले गए.

सबसे ज्यादा घाटे में ये शेयर

कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के 10 में से 8 शेयरों के भाव नुकसान में रहे, जबकि दो शेयरों के भाव में मामूली तेजी आई. सबसे ज्यादा नुकसान अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) को हुआ. इसका भाव 2 फीसदी से ज्यादा गिरकर बंद हुआ. वहीं समूह के फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) की लगातार तीन दिनों की तेजी आज थम गई. यह एक समय 2 फीसदी गिरा हुआ था, लेकिन बाद में करीब 1.5 फीसदी के नुकसान के साथ बंद हुआ.

इन शेयरों को भी नुकसान

अडानी समूह के नुकसान उठाने वाले अन्य शेयरों में अडानी ग्रीन (Adani Green) और एसीसी सीमेंट (ACC Cement) के शेयरों के भाव में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. एसीसी सीमेंट शुरुआत के कुछ मिनटों के कारोबार में ही नुकसान में चला गया था. अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) का भाव करीब एक फीसदी गिरकर बंद हुआ.

इन दो शेयरों में आई तेजी

अडानी पावर (Adani Power) और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयर भी गिरकर बंद हुए. दूसरी ओर अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयरों के भाव में हल्की-फुल्की तेजी देखने को मिली.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नामआज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में)बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी187.000.21
अडानी एंटरप्राइजेज1850.50-1.53
अडानी ग्रीन952.55-1.06
अडानी पोर्ट्स658.40-0.98
अडानी पावर188.30-0.55
अडानी ट्रांसमिशन1032.15-0.69
अडानी विल्मर403.40-0.90
अडानी टोटल गैस947.400.11
एसीसी1762.00-1.24
अंबुजा सीमेंट382.80-2.20

बाजार में दूसरे दिन गिरावट

घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन घाटे में रहा. घरेलू बाजार के लिए इस सप्ताह की शुरुआत ही खराब रही है. सप्ताह के पहले दिन बाजार की लगातार नौ दिनों की तेजी पर ब्रेक लग गया. आज के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 180 अंक से ज्यादा के नुकसान के साथ बंद हुआ. वहीं एनएसई निफ्टी में करीब 0.30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: अडानी समूह पर निर्मला सीतारमण का 'नो कमेंट्स मोमेंट', बोलीं- सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होगी जांच