Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) के लिए मई महीना ठीक साबित नहीं हो रहा है. आज मंगलवार को अडनी के शेयरों में पिछले दो सप्ताह से जारी गिरावट का सिलसिला बरकरार रहा. आज के कारोबार में बाजार में भी भारी बिकवाली रही.

तीसरे दिन भी लगा लोअर सर्किट

सप्ताह के दूसरे दिन का कारोबार समाप्त होने के बाद अडानी समूह के 10 शेयरों में से सिर्फ 2 के भाव में थोड़ी तेजी आई. आज समूह के 8 शेयरों ने नुकसान का सामना किया. इससे पहले लगातार दो दिनों से समूह के 10 में से 9 शेयरों को नुकसान उठाना पड़ रहा था. पिछले कुछ दिनों से समूह के 2 शेयरों अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) को भारी नुकसान हो रहा है. अडानी टोटल गैस पर तो आज तीसरे दिन भी लोअर सर्किट लग गया, जबकि अडानी ट्रांसमिशन को 3 फीसदी से ज्यादा नुकसान हुआ.

सिर्फ इन 2 शेयरों को हल्की राहत

मंगलवार के कारोबार में अडानी समूह के सिर्फ 2 शेयरों के भाव को थोड़ी राहत मिली. अडानी ग्रीन (Adani Green) के भाव में करीब 0.60 फीसदी की तेजी रही, जबकि अडानी पावर (Adani Power) करीब 0.20 फीसदी के फायदे में बंद हुआ.

नुकसान में गए ये सारे शेयर

वहीं दूसरी ओर फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) में 1.50 फीसदी की गिरावट आई. एनडीटीवी (NDTV) और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) में भी डेढ़-डेढ़ फीसदी से ज्यादा का नुकसान रहा. इनके अलावा अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और अडानी विल्मर (Adani Wilmar) करीब1-1 फीसदी तक के घाटे में बंद हुए. एसीसी सीमेंट भी गिरावट में रहा.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नामआज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में)बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी175.80-1.57
अडानी एंटरप्राइजेज1887.80-1.46
अडानी ग्रीन874.100.63
अडानी पोर्ट्स686.65-1.07
अडानी पावर236.300.21
अडानी ट्रांसमिशन812.45-3.37
अडानी विल्मर383.15-0.93
अडानी टोटल गैस738.60-5.00
एसीसी1788.30-0.65
अंबुजा सीमेंट400.45-1.55

घरेलू बाजार का ऐसा रहा हाल

आज के कारोबार में घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी गई. बीएसई सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 62 हजार अंक से नीचे उतर गया. वहीं 110 अंक से ज्यादा टूटकर 18,285 अंक के पास आ गया.

 

ये भी पढ़ें: सरोगेसी का भी खर्च उठाएंगी बीमा कंपनियां, देखें इरडा ने दिया क्या निर्देश