Adani Share Price: अडानी समूह के शेयरों (Adani Group Stocks) के लिए आज गुरुवार का दिन ठीक साबित हुआ. कई दिनों बाद ऐसा देखने को मिला कि अडानी समूह के शेयर शुरुआती कारोबार में मिली बढ़त को शाम तक बनाने में सफल हुए. हालांकि सप्ताह के चौथे दिन के कारोबार में भी अडानी के कई शेयरों को ठीक-ठाक नुकसान पड़ गया.

शुरुआत रही थी शानदार

गुरुवार के शुरुआती कारोबार में अडानी समूह के 10 में से 9 शेयर ग्रीन जोन में थे और सिर्फ 1 के भाव में गिरावट देखी जा रही थी. वहीं जब कारोबार समाप्त हुआ तो समूह के 4 शेयरों के भाव नुकसान में रहे, जबकि 6 में तेजी दर्ज की गई. इनमें से 2 शेयरों के भाव में तो बढ़िया तेजी दर्ज की गई.

इनके भाव में रही अच्छी तेजी

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा फायदा अडानी विल्मर (Adani Wilmar) के शेयरों को हुआ. इसके भाव में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली. वहीं अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के भाव में 2.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. अडानी पावर (Adani Power) डेढ़ फीसदी से ज्यादा और फ्लैगशिप शेयर अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) करीब सवा एक फीसदी चढ़कर बंद हुआ.

इन शेयरों को हुआ नुकसान

इनके अलावा आज के कारोबार में अडानी ग्रीन (Adani Green) और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के भाव में भी तेजी आई. दूसरी ओर, एनडीटीवी और अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) के भाव में डेढ़ फीसदी तक की गिरावट आई. एसीसी सीमेंट (ACC Cement) हल्के नुकसान में रहा, जबकि अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) लगभग पुराने स्तर पर ही स्थिर रहा.

सभी शेयरों का प्रदर्शन:

कंपनी का नामआज का बंद भाव (बीएसई पर, रुपये में)बदलाव (फीसदी में)
एनडीटीवी242.05-1.35
अडानी एंटरप्राइजेज2485.301.15
अडानी ग्रीन963.000.61
अडानी पोर्ट्स739.50-0.04
अडानी पावर269.251.53
अडानी ट्रांसमिशन814.600.70
अडानी विल्मर431.052.97
अडानी टोटल गैस669.452.28
एसीसी

1850.55

-0.28
अंबुजा सीमेंट458.50-1.26

लुढ़क गया घरेलू बाजार

आज का दिन घरेलू शेयर बाजार के लिए ठीक नहीं रहा. शुरुआत से बना दबाव अंत तक कायम रहा और दोनों प्रमुख सूचकांक गिरावट में बंद हुए. कारोबार समाप्त होने के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 310 अंक के नुकसान के साथ 63,000 अंक के नीचे आ गया. वहीं निफ्टी करीब 70 अंक लुढ़ककर 18,670 अंक से नीचे आ गया.

ये भी पढ़ें: अगर आपने भी लिया है कर्ज, तो कभी न करें ये गलती, वर्ना जीवन भर होगा पछतावा!